📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर के एनएसएस स्वयंसेवक मानव घोष को ‘यूथ सोशल आइकन अवार्ड 2024’ से सम्मानित

On: September 2, 2024 3:04 PM
Follow Us:
करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर के एनएसएस स्वयंसेवक मानव घोष को 'यूथ सोशल आइकन अवार्ड 2024' से सम्मानित

जमशेदपुर : जमशेदपुर के करीम सिटी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सक्रिय स्वयंसेवक मानव घोष को ‘यूथ सोशल आइकन अवार्ड 2024’ से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान यूथ सोशलग्राम फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया, जो नीति आयोग, भारत सरकार से पंजीकृत है।

1 सितंबर को हरियाणा के रेवाड़ी में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में यह अवार्ड प्रदान किया गया। इस समारोह में कई सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति रही, जिनमें राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित महिला सामाजिक कार्यकर्ता मंजू कौशिक, प्रतिष्ठित फिल्म निर्देशक हरिओम कौशिक, सेना मेडल से सम्मानित हवलदार निहाल, अंतरराष्ट्रीय पहलवान मनीष यादव और राज्य नोडल अधिकारी एवं कला विकास परिषद के अध्यक्ष अनिल कौशिक शामिल थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें : सुंजवां बेस कैंप पर आतंकी हमला: एक जवान घायल, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी। 

इस सम्मान के लिए भारत के विभिन्न राज्यों से 300 से अधिक युवा समाजसेवियों ने आवेदन किया था, जिनमें से केवल 15 को यह सम्मान प्राप्त हुआ। पूरे झारखंड से मानव घोष को इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुना गया है, जो एक गर्व की बात है।

मानव घोष ने 2021 से राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सक्रिय रूप से सामाजिक कार्य किए हैं। उन्होंने मतदान जागरूकता, रक्तदान शिविर, पौधारोपण, भोजन एवं वस्त्र वितरण, पर्यावरण एवं जल संरक्षण, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपने योगदान दिए हैं। इस समारोह में मानव घोष को मंजू कौशिक, हरिओम कौशिक और अनिल कौशिक द्वारा सम्मानित किया गया।

मानव घोष का यह सम्मान उनके सामाजिक कार्यों की महत्वपूर्ण पहचान है, और यह उन्हें भविष्य में और भी बड़े कार्यों के लिए प्रेरित करेगा।

यह भी पढ़ें : झारखंड ने डब्ल्यूबीसी नेशनल मुआय थाई चैंपियनशिप में जीते 3 स्वर्ण, 4 रजत, 2 कांस्य पदक

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment