📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

कदमा बाजार से फुटपाथी दुकानदारों को हटाने का नोटिस, दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

On: March 20, 2024 8:19 PM
Follow Us:
कदमा बाजार से फुटपाथी दुकानदारों को हटाने का नोटिस, दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

जमशेदपुर, 20 मार्च 2024 – जमशेदपुर नगर निगम (जेएनएसी) ने बुधवार को कदमा बाजार से फुटपाथी दुकानदारों को हटाने का नोटिस जारी किया। जेएनएसी का कहना है कि ये दुकानदार बाजार में अतिक्रमण कर अपनी दुकानें चला रहे हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और बाजार में गंदगी फैलती है।

नोटिस मिलने के बाद फुटपाथी दुकानदारों ने असंगठित कामगार कल्याण संघ के बैनर तले कदमा बाजार में प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि उन्हें दुकान लगाने के लिए जगह दी जाए और उनके लिए वेंडर जोन बनाया जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे आंदोलन करेंगे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

प्रदर्शन में शामिल असंगठित कामगार कल्याण संघ के अध्यक्ष दीपक कुंवर ने कहा कि फुटपाथी दुकानदार गरीब हैं और उनके पास रोजगार का कोई अन्य साधन नहीं है। उन्होंने कहा कि जेएनएसी को उन्हें हटाने के बजाय उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने मंत्री बन्ना गुप्ता, डीसी और जेएनएसी अधिकारियों से मिलने का समय मांगा है।

यह भी पढ़ें : इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने मस्ती की पाठशाला में बनाया हैप्पी रूम

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment