📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी को एम.फार्मा के लिए मिली फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया की मान्यता, विश्वविद्यालय में इसी सत्र से शुरू होगी पढ़ाई।

On: August 18, 2024 3:59 PM
Follow Us:
नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी को एम.फार्मा के लिए मिली फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया की मान्यता, विश्वविद्यालय में इसी सत्र से शुरू होगी पढ़ाई।

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान स्थापित करने वाले नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय ने एक नयी उपलब्धि हासिल की है। नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय वर्ष 2020 से ही विद्यार्थियों के लिए फार्मेसी डिग्री कोर्स के अंतर्गत बी. फार्मा और डी. फार्मा के कोर्स का संचालन कर रहा है। फार्मा शिक्षण के क्षेत्र में उस समय इस कोर्स के तहत नामांकन के लिए अवसर प्रदान करवाने का गौरव प्राप्त करने वाला नेताजी सुभाष पहला निजी विश्वविद्यालय है। इसी कड़ी में अब विश्वविद्यालय को फार्मेसी में एम. फार्मा का कोर्स करवाने के लिए भी विश्वविद्यालय को मान्यता प्राप्त हो गई है।

फार्मेसी कॉउन्सिल ऑफ इण्डिया द्वारा इस संबंध में विश्वविद्यालय को प्रेषित किये गए पत्र में इस विषय में जानकारी दी गई है। पीसीआई द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार सत्र 2024 से ही विश्वविद्यालय में फार्मास्युटिकस् में एम. फार्मा और फार्माकोग्नॉसी में एम. फार्मा के लिए नामांकन प्रस्तावित है। दोनों ही कोर्स के अंतर्गत 15 सीट की मान्यता प्राप्त है। विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि के कारण विश्वविद्यालय में प्रसन्नता का वातावरण है।

Advertisement
Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का सावन मिलन समारोह धूम धाम से मनाया गया।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री मदन मोहन सिंह ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय और नेताजी सुभाष ग्रुप ऑफ एजुकेशन शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि हम उच्च शिक्षा के लिए शहर से पलायन करने वाले विद्यार्थियों के लिए शहर मे ही बेहतर संसाधन उपलब्ध करवा पायें। इससे न केवल विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए शहर से बाहर जाने की विवशता दूर होगी बल्कि जमशेदपुर शहर में दूसरे शहर के विद्यार्थियों के लिए भी नये अवसरों का सृजन होगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment