📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

नशीले दवाइयां की बिक्री पर निगरानी हो: सुधीर पप्पू

On: March 21, 2024 9:39 PM
Follow Us:
सम्मान, पहचान और स्वाभिमान के मुद्दे पर उतरेंगे : सुधीर कुमार पप्पू

जमशेदपुर: जिला बार एसोसिएशन के वरीय सदस्य एवं सोनारी थाना शांति समिति के सचिव अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने शहर के दवाई दुकानों से होनेवाली नशीले दवाइयां की बिक्री पर निगरानी रखने पर बल दिया है।

सिदगोड़ा टाउन हॉल में हुई केंद्रीय शांति समिति की बैठक में उन्होंने सुझाव दिया कि इलाके को उड़ता पंजाब बनने से रोका जाए। सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार बहुत सारी दवाइयां दुकानों से नशीले दवाइयां की बिक्री गलत ढंग से होती है या दुकानदार को प्रभावित कर लोग दवाइयां ले लेते हैं और नशे में डूबे रहते हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

उन्होंने कहा कि होली के मौके पर तो सरकार द्वारा विदेशी एवं देसी शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा रहता है। किंतु नशीले पदार्थ के एडिक्टेड युवक दवाइयां दुकानों से दवाइयां प्राप्त करते हैं और समाज में कानून व्यवस्था की स्थिति को खराब करते हैं।

इस पर जिला उपायुक्त एवम एसएसपी ने आश्वस्त किया कि इस दिशा में प्रशासन कार्रवाई करेगा।
वही सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि हाल के वर्षों में यह देखा जा रहा है कि चौक चौराहों पर तो होली के अवसर पर डीजे साउंड सिस्टम बजाया जाता है। इसके साथ ही गाड़ियों में डीजे सिस्टम लगाकर मोहल्ले मोहल्ले घूमा जाता है और अश्लील गीत बजाए जाते हैं। इस पर रोक लगाए जाने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें : Gun Gun Gupta Link Viral Video: गुनगुन गुप्ता का Video मचाया तहलका 2024 में

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment