📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

सांसद पप्पू यादव ने जमशेदपुर पूर्वी की जनता से डा. अजय को जीताने की अपील की, पप्पू यादव ने विभिन्न समाज के लोगो के साथ की बैठक।

On: November 4, 2024 9:12 PM
Follow Us:

जमशेदपुर। कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय कुमार के पक्ष में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने सोमवार को जमशेदपुर पूर्वी के जनता से वोट देने की अपील की. उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों के साथ बैठक किया एवं रणनीति पर चर्चा की. पप्पू यादव ने आज काशीडीह, टुईलाडुंगरी, बर्मामाइन्स, जोजोबेड़ा, रामदीन बागान, जेम्को, भुईंयाडीह और सिदगोड़ा में बैठक की.

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस दौरान पप्पू यादव ने कहा कि डा. अजय किसी परिचय के मोहताज नहीं, उन्होंने हमेशा ईमानदारी से काम किया है. उनकी छवि काम करने वाले जनप्रतिनिधि के रुप में है, अगर जमशेदपुर की जनता ने समर्थन दिया तो निश्चित रुप से वो सुरक्षित एवं विकसित जमशेदपुर का लोगों का सपना को पूरा करेंगे. यह चुनाव स्वभिमान की लड़ाई है. यह लड़ाई भ्रष्टाचार और एक परिवार के आतंक के खिलाफ है. 25 वर्षों से एक परिवार के आतंक से मुक्ति के लिए जमशेदपुर पूर्वी की जनता को एकजुटता दिखानी होगी और डा. अजय कुमार को भारी बहुमत जीताना होगा.

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : गोलमुरी, साकची काशीडीह में डा. अजय ने चलाया जनसम्पर्क अभियान

भाजपा करती है नफरत की राजनीति

पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा समाज को बांटने एवं सत्ता हासिल करने में विश्वास करती है. 2024 का विधानसभा आदिवासियों मुलवासियों की अस्मिता व स्वभिमान की लड़ाई है. जल,जंगल और जमीन बचाने की लड़ाई में जनता को निर्णय लेना होगा.

पप्पू यादव ने दरबार साहिब में लगाई हाजिरी

पप्पू यादव ने साकची गुरुद्वारा में माथा टेका इस दौरान सिख समाज के लोगों ने अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया. मौके पर पप्पू यादव ने सिख समाज से कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय कुमार को समर्थन देने की अपील की. उन्होंने कहा कि सिख समाज हमेशा जनसेवा की भावना से कार्य करता है. सीजीपीसी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र सहित समाज के लिए लगातार कार्य किया जाता है. जिसकी जितनी तारीफ की जाए वो कम है. उन्होंने ईमानदार,शिक्षित एवं सर्वसुलभ डा. अजय कुमार को जीताने की अपील की.

इस अवसर पर विजय यादव, परिवंदर सिंह, राकेश साहू, विनोद यादव, गोपाल यादव, सुरेश राय, योगेन्द्र यादव,सुभाष यादव, विनोद यादव, भूषण यादव, सुनील यादव, संजीव श्रीवास्तव और ज्योतिष यादव मुख्य रुप से उपस्थित थे.

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment