📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

गुदड़ी के लामडार में धर्म गुरु बिरसा आबा के पुण्यतिथि में शामिल हुई सांसद जोबा मांझी , बिरसा आबा को दी श्रद्धांजलि।

On: July 21, 2024 12:19 PM
Follow Us:
श्रद्धांजलि

चक्रधरपुर /सोनुवा : सुदूर प्रखंड गुदड़ी के डारियो कामरोड़ा पंचायत अंतर्गत लामडार गांव में शनिवार को बिरसाइत समाज के धर्म गुरु तीसरा अवतार बिरसा आबा का 22वां पुण्यतिथि मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी उपस्थित रही। इस दौरान बिरसाईत की ओर से सांसद का स्वागत किया गया।

यह भी पढ़े :पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ के तत्वावधान में आयोजित हुआ जिला के उत्कृष्ट खिलाड़ी एवं प्रशिक्षकों का सम्मान समारोह।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

मौके पर सांसद ने धर्म गुरु बिरसा आबा के समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।उन्होंने अपने संबोधन में धर्म गुरु बिरसा आबा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की बिरसाइत समाज अहिंसा के पूजारी है। अंधविश्वास और नशा पान से दूर रहने वाला इस समाज से हमें प्रेरणा मिलती हैं।

birsa

उन्होंने बिरसाइत समाज के उत्थान के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि गुदड़ी प्रखंड का विकास मेरी प्राथमिकता है। सांसद ने ग्रामीणों को जानकारी दी कि लोढाई के जाते से बंदगांव के टेबो तक सड़क निर्माण की स्वीकृति मिल चुका है। इस दौरान सांसद ने पंचायत के डिंडापाई के दो टोलों में 25-25 केवी के दो नए ट्रांसफार्मर का फीता काटकर उद्घाटन किया।

यह भी पढ़े :गोल्ड मेडलिस्ट छात्रा को सोने की अंगूठी उतार कर दे दिया विधायक सुखराम उरांव ने।

इसके अलावा लोढाई बाजार में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में भी सांसद शामिल हुई।मौके पर गुदड़ी प्रखंड प्रमुख सामी भेंगरा, झामुमो नेता जगत माझी, धर्म संचालक सुखराम मुंडा, धर्म दादा रामाय बरजो, चौथा अवतार बिरसा आबा, दिनेश मुंडा, सोमा मुंडा, धर्म माता कैरी मुंडाइन, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुनील बुढ़, दशरथ सिंह, हेमचंद महतो, आकाश भेंगरा, ईश्वर हेम्ब्रम, किशोर दास आदि उपस्थित रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment