📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

चाकुलिया में साबुआ हांसदा के शहादत दिवस समारोह में शामिल हुई सांसद जोबा माझी

On: September 13, 2024 10:15 AM
Follow Us:
चाकुलिया में साबुआ हांसदा के शहादत दिवस समारोह में शामिल हुई सांसद जोबा माझी

चक्रधरपुर/चाकुलिया (Jay Kumar) : जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए शहीद होने वाले चाकुलिया के साबुआ हांसदा के 37वीं शहादत दिवस समारोह में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी शामिल हुई। इस दौरान सांसद ने केरूकोचा ग्राम में साबुआ हांसदा के समाधि स्थल एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहादत दिवस समारोह में सांसद के अलावा जल संसाधन मंत्री रामदास सोरेन, आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा, बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती, ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, पोटका के विधायक संजीव सरदार, पूर्व मंत्री दुलाल भुंइया, मोहन कर्मकार, शेख बदरुद्दीन, पवन सिंह समेत सैकड़ों लोग शामिल होकर साबुआ हांसदा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें : वंचित लाभुकों को दो माह तक दिया जाए माईयाँ सम्मान योजना का लाभ : विजय सामद

इस मौके पर सांसद समेत मंत्री और विधायकों ने हाट मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। सांसद जोबा माझी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की जनता आने वाले दिनों में फिर से हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनाने का मन बना चुकी है। सांसद ने कहा हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य का सर्वांगीण विकास हो रहा है।

आज हर बहन-बेटी को पेंशन और सम्मान मिल रहा है। इसके अलावा तेजी से विकास योजनाओं को भी धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने साबुआ हांसदा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा हेमंत सोरेन की सरकार ही शहीदों को मान सम्मान के साथ उनके परिवार वालों को नौकरी देने का काम किया है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment