📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

मिशन शक्ति जागरूकता रथ और पोषण पखवाड़ा जागरुकता रथ को दिखाई हरी झंडी

On: March 13, 2024 9:14 PM
Follow Us:
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्यायें, 100 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए, कई का ऑन द स्पॉट समाधान

जमशेदपुर: समाहरणालय परिसर से जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, पीडी आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी ने मिशन शक्ति जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, हिंसा और खतरे से मुक्त माहौल में स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने को प्रेरित किया जाएगा। योजना के तहत महिलाओं पर देखभाल के बोझ को कम करने और कौशल विकास, क्षमता निर्माण, वित्तीय साक्षरता, सूक्ष्म ऋण प्राप्त करने तक उनकी पहुंच बढ़ाकर महिला श्रम बल की भागीदारी को बढ़ाने का भी प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: आईएमए डॉक्टर्स के सम्मान और प्रतिष्ठा की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता

---Advertisement---
Netaji Advertisement

मौके पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कुपोषण मुक्त जिला हेतु पोषण पखवाड़ा जागरूकता रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने सभी विभागों को आपस में समन्वय बनाकर काम करने की बात कही ताकि इस अभियान को सफल बनाया जा सके। 9 से 23 मार्च तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा। इस रथ के माध्यम से लोगों को कुपोषण के प्रति जागरूकता, बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल, स्वस्थ गर्भावस्था के लिए आहार संबंधित आवश्यक संदेश दिया जाएगा। इस दौरान पोषण भी पढ़ाई भी,ट्रेडिशनल एंड लोकल डाइट प्रैक्टिस,सहित गर्भवती महिलाओं का हेल्थ जांच किया जायेगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment