मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

“स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान” के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश – सांसद जोबा माझी

On: June 6, 2026 8:02 PM
Follow Us:
  • गोबिंदपुर पंचायत पहुंचे सांसद जोबा माझी और उपायुक्त, योजनाओं व नवाचारों का किया निरीक्षण, “स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान” के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चाईबासा, 06 जून 2026 ( जय कुमार ): पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा प्रखंड अंतर्गत गोबिंदपुर पंचायत में शनिवार को सिंहभूम सांसद जोबा माझी एवं उपायुक्त मनीष कुमार ने क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न विकास योजनाओं तथा जिला प्रशासन के नवाचारों का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों ने “स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान” के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया।

भ्रमण के दौरान पंचायत सचिवालय में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय छोड़ चुकी एक छात्रा को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ने तथा मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने मिशन उदय, मलेरिया माह, रक्तदान शिविर, तिथि भोज-सह-जन्मोत्सव कार्यक्रम तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित बाल भोज जैसी जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से इन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

THE NEWS FRAME

सांसद जोबा माझी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से जिला प्रशासन की जनहितकारी पहलों से जुड़कर स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

संवाद कार्यक्रम के बाद सांसद एवं उपायुक्त ने पंचायत भवन में चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्यों तथा ज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मंईयां कक्ष, ऊर्जा कक्ष एवं हैंड वॉश यूनिट की स्थापना के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

आहार दिवस के अवसर पर जन वितरण प्रणाली दुकान का निरीक्षण कर राशन वितरण व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही लाभुकों के बीच धोती एवं साड़ी का वितरण किया गया तथा 4जी ई-पोश मशीन एवं ई-केवाईसी कार्यों की समीक्षा की गई।

भ्रमण के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभुक हिरालाल दास के नव निर्मित आवास में गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होकर सांसद एवं उपायुक्त ने उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उपहार स्वरूप प्रेशर कुकर भेंट किया।

उपायुक्त ने कहा कि पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

विधायक सरयू राय स्वस्थ: वायरल संक्रमण और अत्यधिक थकान के बाद अस्पताल में हो रहा सुधार, समर्थकों से मिलने न आने की अपील

Leave a Comment