मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

होली से पहले बन जाएंगे मेयर! झारखंड में जल्द होंगे नगर निकाय चुनाव

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: January 14, 2026 1:26 PM
Follow Us:
ChatGPT Image Jan 14 2026 01 11 37 PM
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1
  • राज्यपाल की सहमति के बाद चुनावी प्रक्रिया तेज, 27 जनवरी को अधिसूचना की संभावना

रांची। झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नगर निकाय चुनाव कराने के प्रस्ताव को सोमवार को सहमति दे दी है। इसके बाद राज्य में नगर निगम/नगर निकाय चुनाव की राह पूरी तरह साफ हो गई है।

A 2

सूत्रों के मुताबिक 27 जनवरी 2026 को निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने की संभावना है, जबकि मतदान 25 या 26 फरवरी को कराया जा सकता है। वहीं 28 फरवरी या 1 मार्च को मतगणना कराए जाने की योजना है।

चूंकि इस बार होली 3-4 मार्च को है, ऐसे में प्रस्ताव है कि होली से पहले ही चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाए, ताकि त्योहार के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर कोई अतिरिक्त दबाव न पड़े।

16 जनवरी को होगी अधिकारियों की अहम बैठक

सूत्रों के अनुसार, राज्य निर्वाचन आयोग ने 16 जनवरी को अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में चुनाव से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा होगी। माना जा रहा है कि एक सप्ताह के भीतर सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी और फिर 26 जनवरी के बाद अधिसूचना जारी करने का रास्ता खुलेगा।

नामांकन से लेकर चुनाव चिन्ह तक संभावित कार्यक्रम

राज्य निर्वाचन आयोग की संभावित चुनावी रूपरेखा के अनुसार—

26 जनवरी के बाद : अधिसूचना जारी करने की प्रक्रिया
7 कार्य दिवस : नामांकन की अवधि
3-4 फरवरी तक : नामांकन पूरा होने की संभावना
2-3 दिन : स्क्रूटनी व नामांकन वापसी
6-7 फरवरी तक : स्क्रूटनी व नामांकन वापसी पूरी
10 फरवरी तक : प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटन

कैबिनेट से लेकर राजभवन तक पूरी हुई औपचारिकताएं

बताया जा रहा है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को ही सरकार को बंद लिफाफे में चुनाव कार्यक्रमों की सूची कैबिनेट स्वीकृति के लिए भेज दी थी। इसके बाद कैबिनेट ने चुनाव कार्यक्रम पर सहमति दे दी, फिर इसे राज्यपाल के पास अनुमोदन के लिए भेजा गया था—जिस पर अब मंजूरी मिल गई है।

राजनीतिक तापमान बढ़ा, मैदान तैयार

राज्यपाल की सहमति के बाद झारखंड में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजने की स्थिति बन गई है। चुनाव कार्यक्रम आधिकारिक होने के साथ ही राज्य भर में मेयर व पार्षद पदों पर दावेदारी भी तेज हो जाएगी। खासकर नगर निगम क्षेत्रों में चुनावी माहौल तेजी से गरमाने की संभावना है।

झारखंड में नगर निकाय चुनाव अब अंतिम चरण की ओर बढ़ चुका है। यदि तय संभावित कार्यक्रम पर मुहर लगती है तो फरवरी के अंतिम सप्ताह में मतदान और होली से पहले नई नगर सरकार (मेयर-डिप्टी मेयर व पार्षद) बनने की तस्वीर साफ हो जाएगी।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied