मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

मालती गिलुवा का राज्य सरकार पर हमला, कहा बिजली बिल वृद्धि जनहित में नहीं

On: May 6, 2025 10:20 PM
Follow Us:

चक्रधरपुर (जय कुमार): झारखंड में बिजली बिलों में की गई हालिया बढ़ोतरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मालती गिलुवा ने राज्य सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला पूरी तरह जनविरोधी है और जनता के साथ अन्याय के समान है।

श्रीमती गिलुवा ने आरोप लगाया कि सरकार ने चुनाव के समय ऐसी किसी भी बढ़ोतरी की कोई घोषणा नहीं की थी, और अब सत्ता में आते ही बिजली दरों में इजाफा करना जनता के विश्वास के साथ धोखा है। उन्होंने कहा, “बिजली बिल में बढ़ोतरी करना न तो न्यायसंगत है और न ही यह जनहित में लिया गया निर्णय है। सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।”

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Read More : टीबी मरीजों को पोषण सामग्री वितरित, सांसद जोबा माझी ने जागरूकता फैलाने पर दिया जोर

उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से बिजली बिल में की गई वृद्धि को वापस लिया जाए ताकि आम जनता पर आर्थिक बोझ न बढ़े। गिलुवा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इस पर सकारात्मक कदम नहीं उठाया, तो भाजपा सड़क से सदन तक विरोध करने के लिए बाध्य होगी।

इस मुद्दे पर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो सकती है, खासकर जब आम जनता पहले से ही महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से जूझ रही है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment