📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शिव बारात का आयोजन

On: March 6, 2024 10:59 PM
Follow Us:
महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शिव बारात का आयोजन

नयी पहल: भव्य शिव बारात का आयोजन जुगसलाई में

जमशेदपुर : महाशिवरात्रि के उत्सवी मौके पर, सामाजिक संस्था “कृतांश” द्वारा एक नई पहल के तहत, भव्य शिव बारात यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य रूप से सोनीपत और दिल्ली से अघोरियों की झांकी के लिए टीम को आमंत्रित किया गया है। देवलोक की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। इसके साथ ही, भगवान शंकर के विराट रूप को मूर्त रूप देने का प्रयास किया जा रहा है।

संस्था के संरक्षक आलोक बाजपाई ने बताया कि गत वर्ष की भांति, इस वर्ष भी बारात को भव्य रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। अध्यक्ष विजय कुमार विश्वकर्मा ने धर्म प्रेमी बंधुओं से अनुरोध किया है कि बारात में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दें। महामंत्री हेमंत अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक चंदन शर्मा एवं कोषाध्यक्ष सनी भामरा ने संयुक्त रूप से बताया कि बारात 8 मार्च को दोपहर 3 बजे सत्यनारायण मंदिर, चौक बाजार जुगसलाई से प्रारंभ होकर महाकालेश्वर मन्दिर, शिव घाट रोड जुगसलाई की ओर प्रस्थान करेगी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कार्यक्रम को सफल बनाने में पंकज अग्रवाल, आकाश सिंह गट्टू, प्रकाश बजाज, पंकज शर्मा, अनिल शर्मा, निक्कू सिंह और अन्य का सक्रिय योगदान होगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment