मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय ने महुलडीहा उच्च विद्यालय को हराया

On: May 4, 2025 9:53 PM
Follow Us:

चाईबासा (जय कुमार) : ज्ञानचंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत आज खेले गए मैच में मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय आसनतलिया ने उच्च विद्यालय महुलडीहा को एक आसान मुकाबले में 127 रनों से पराजित किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय ने 18 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 190 रनों का स्कोर खड़ा किया। पारी की शुरुआत करने आए कप्तान समरेश महतो ने पंद्रह चौके एवं तीन छक्के की सहायता से 91रनों की शानदार पारी खेली।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

शुभ पति ने 25, रवि विरहोर ने 21 रन बनाए। अमय महतो ने 27 रन देकर पाँच विकेट हासिल किए।

जबाबी पारी खेलने उतरी उच्च विद्यालय महुलडीहा की पूरी टीम 12.4 ओवर में 63 रन बनाकर आल आउट हो गई।मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय की ओर से समरेश महतो ने नौ रन देकर चार विकेट चटकाए। समरेश महतो को मैन आफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Read More : चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की विकास योजनाओं का विधायक सुखराम उरांव ने किया शिलान्यास

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment