मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

मधेपुरा में सनसनी,10 कट्ठा जमीन के विवाद में भाई ने ली भाई की जान, परिवार में मचा कोहराम

On: April 26, 2026 10:03 AM
Follow Us:

CRIME: बिहार के मधेपुरा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जमीन विवाद ने सगे भाइयों के रिश्ते को खून में बदल दिया। कुमारखंड प्रखंड के बेलारी थाना क्षेत्र स्थित बिशनपुर कोड़लाही गांव में सरपंच के दो बेटों के बीच हिंसक झड़प में छोटे भाई की मौत हो गई।

मृतक की पहचान 40 वर्षीय अमरेन्द्र यादव के रूप में हुई है, जो सरपंच विंदेश्वरी यादव के सबसे छोटे बेटे थे। बताया जा रहा है कि अमरेन्द्र यादव का अपने बड़े भाई अंजनी यादव से करीब एक साल से 10 कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

घटना के अनुसार, हाल ही में खेत में मकई का पत्ता तोड़ने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी, जो धीरे-धीरे हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि बड़े भाई और उसके परिवार के लोगों ने मिलकर अमरेन्द्र यादव पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान उनके सिर पर गंभीर वार किया गया।

गंभीर रूप से घायल अमरेन्द्र यादव को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और तनाव का माहौल है।

मृतक के परिवार में पत्नी रीना देवी, एक बेटी और दो छोटे बेटे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस ने मुख्य आरोपी अंजनी यादव समेत परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि जमीन विवाद किस तरह परिवारों को तबाह कर सकता है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले का खुलासा किया जाएगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

और पढ़ें

Commonwealth Games 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन: नीरज चोपड़ा ने जीता रजत, यश वीर सिंह और तेजस्विन शंकर को कांस्य, यामिनी मौर्य ने जूडो में दिलाया रजत

Commonwealth Games 2026: जूडो में यामिनी मौर्य ने जीता रजत पदक, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

26.8 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने कार और बाइक भी की जब्त

आधुनिक चिकित्सा और सामाजिक क्रांति: जब बिना विवाह और शारीरिक संबंध के माँ बनीं भोजपुरी गायिका देवी

आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा के एकीकरण की दिशा में बड़ा कदम: केंद्र सरकार की बहुआयामी आयुष पहलें, 450 से अधिक तंबाकू निषेध केंद्र स्थापित

Jamshedpur में मॉर्निंग वॉक पर निकली वृद्धा से चेन स्नैचिंग उलीडीह के शकोसाईं में दिनदहाड़े वारदात

Leave a Comment