📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण आज से शुरू, कॉपरेटिव कॉलेज में दो चरणों में दिया जाएगा प्रशिक्षण

On: February 27, 2024 9:01 PM
Follow Us:
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण आज से शुरू, कॉपरेटिव कॉलेज में दो चरणों में दिया जाएगा प्रशिक्षण

जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कॉपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर में आज से दो चरणों में पीठासीन आधिकारी, प्रथम, द्वितीय और तृतीय मतदान अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल एवं उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लेते हुए प्रशिक्षणार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन में मतदान कार्य एक महत्वपूर्ण कार्य है, जिसको जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करना है। उन्होंने सभी पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी को मतदान करवाने की प्रक्रिया को उत्साह और अच्छे से सीखने को कहा। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र में पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। पीठासीन एवं मतदान अधिकारी मतदान केन्द्र में लगे अन्य कर्मचारियों को मार्गदर्शन देते हैं। उन्होंने सभी मास्टर ट्रेनर्स को पीठासीन एवं मतदान अधिकारी की जिम्मेदारियों को बारीकी से समझाने के निर्देश दिए।

पढ़ें खास खबर, क्योंकि हर खबर है खास!

फुटपाथ विक्रेताओं ने डीसी से मुलाकात कर समस्याओं का समाधान मांगा

टाटा से बक्सर के बीच में रेल सेवा प्रारंभ

मतदान केन्द्र में पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी की रहती है महत्वपूर्ण भूमिका

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने मतदान कार्य को निर्बाध संपादित करने के लिए प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारियों को बारीकी से समझने कहा। ताकि मतदान के दिन यदि कोई समस्या आई तो तत्काल उसका निराकरण आपके द्वारा किया जा सके। सभी प्रशिक्षणार्थियों को ईवीएम और वीवीपैट मशीन की गतिविधियों को स्वयं संचालित कर देखने के निर्देश दिए।

सभी प्रशिक्षणार्थी ईवीएम और वीवीपैट मशीन की गतिविधियों को स्वयं संचालित कर देखें

उप विकास आयुक्त ने कहा कि चुनाव आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए कई दिशा निर्देश दिए हैं। सभी मतदान अधिकारियों को उन सभी से पूरी तरह से अवगत होकर उनका पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मतदान अधिकारियों को इस बार पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करना है, अतः सभी वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाना सुनिश्चित करेंगे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में चुनाव प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई। इसमें मतदान केंद्रों की स्थापना, मतदाताओं की पहचान, मतदान की प्रक्रिया, मतगणना और अन्य संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, निदेशक एनईपी श्री रंजीत लोहरा समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण आज से शुरू, कॉपरेटिव कॉलेज में दो चरणों में दिया जाएगा प्रशिक्षण
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण आज से शुरू, कॉपरेटिव कॉलेज में दो चरणों में दिया जाएगा प्रशिक्षण

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment