📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

KYCA क्लब द्वारा आयोजित क्रिसमस गैदरिंग कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता हुए शामिल

On: December 15, 2024 11:01 AM
Follow Us:

जमशेदपुर। KYCA क्लब द्वारा आयोजित क्रिसमस गैदरिंग कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।

लोगों को संबोधित करते हुए श्री बन्ना गुप्ता ने कहा, “प्रभु ईसा मसीह ने प्रेम और करुणा का संदेश दिया। उन्होंने स्वयं अनेक कष्ट सहे, लेकिन दुनिया को दया और मानवता का पाठ पढ़ाया। हमें उनके आदर्शों पर चलकर समाज में प्रेम और भाईचारे का वातावरण बनाना चाहिए।”

---Advertisement---
Netaji Advertisement

THE NEWS FRAME

कार्यक्रम में KYCA क्लब के अध्यक्ष सबन इक्का, मनोरेन, राजन कुजूर, जीतू होरो, अमित तिर्की, कुंदन बारला, अमित कच्छप, रोहित कुजूर, बिरसा पढ़या, कांग्रेस उलिडीह अध्यक्ष संजय शर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाइयां दीं और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजकों की सराहना की।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment