मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

नो इंट्री का समय जान लें। माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार, महोदय का कार्यक्रम के तहत जमशेदपुर में इस समय और इन जगहों पर होगी नो इंट्री।

On: September 13, 2024 10:49 PM
Follow Us:
नो इंट्री का समय जान लें। माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार, महोदय का कार्यक्रम के तहत जमशेदपुर में इस समय और इन जगहों पर होगी नो इंट्री।

कौन जायेगा और कौन नहीं तय करेगी रूट चार्ट।

जमशेदपुर : दिनांक-15.09.2024 को माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार, महोदय का कार्यकम बिष्टुपुर एवं रेलवे स्टेशन में प्रस्तावित है। तदनुसार सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए परसुडीह गोलपहाडी मोड से लेकर रेलवे स्टेशन बिष्टुपुर होते हुए सोनारी एयरपोर्ट तक के क्षेत्र को सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहनों ऑटो रिक्शा / बस सहित दिनांक-15.09.2024 को प्रातः 05:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक के लिए गमनागमन को प्रतिबंधित किया जाता है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

आवश्यक सेवा एवं अन्य जरूरी परिचालन प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी के नियंत्रण में ही किया जा सकेगा। मानगो की ओर से जिन लोगों को सरायकेला, पोटका, चाईबासा इत्यादि क्षेत्र की ओर जाना चाहेंगे वे मेरिन ड्राईव होते हुए आदित्यपुर गम्हरिया के रास्ते जा सकते है। उसी प्रकार पोटका हाता एवं उडीसा की ओर से जिन लोगों को मानगो बस स्टैण्ड आना होगा वे भी सरायकेला कांड्रा गम्हरिया मेरिन ड्राईव होते हुए मानगो बस स्टैण्ड आ सकते है।

यह भी पढ़ें : खेतड़ी की बेटी ने 68वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान

गोपाल मैदान कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों के लिए कार्यक्रम स्थल से 500 मी० पहले विभिन्न जगहों पर यथा-जुबली पार्क गेट नं0-1, राजेन्द्र विद्यालय, आरमरी ग्राउण्ड, कॉपरेटिव कॉलेज, किनन स्टेडियम के सामने, रविन्द्र भवन, महिला कॉलेज विष्टुपुर, आमबागन मैदान, कबिरिया स्कूल ग्राउण्ड, ठक्कर बाबा ग्राउण्ड, बेलिबोधनवाला घाट, कांतिलाल अस्पताल के पीछे गली, टाटा जे०एम०डी० पार्किंग, पी०एम०मॉल के सामने सडक का एक फलैंक पार्किंग के लिए चिन्हित किये गये है। इसके अलावे बाजार समिति का प्रांगण भी चिन्हित किया गया है।

इसके अतिरिक्त दिनांक-15.09.2024 को उक्त कार्यक्रम में मद्देनजर प्रातः 06:00 बजे से रात्री 11:00 बजे तक शहर में सभी प्रकार के मालवाहक वाहन (ट्रक / टेलर / डम्फर) का प्रवेश निषेद्ध (नो इंट्री) रहेगा।

पुनः दिनांक-16.09.2024 को ईदमिलादुन्नबी को देखते हुए प्रातः प्रातः 06:00 बजे से रात्री 11:00 बजे तक शहर में सभी प्रकार के मालवाहक वाहन (ट्रक/टेलर / डम्फर) का प्रवेश निषेद्ध (नो इंट्री) रहेगा।

पुलिस उपाधीक्षक यातायात के द्वारा नो इंट्री के सम्बंध में जारी आदेश: 

THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment