मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

Jio बना भारत की सबसे बड़ी टेलीकम्युनिकेशन कंपनी।

On: March 5, 2021 1:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

THE NEWS FRAME

भारतीय दूरसंचार विभाग के द्वारा स्पेक्ट्रम की नीलामी 2 मार्च को समाप्त हो गई।  दो दिन तक चली दूरसंचार विभाग (डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकॉम) की स्पेक्ट्रम नीलामी में देश के सभी टेलिकॉम क्षेत्र से  संबंधित कंपनियों ने हिस्सा लिया जिसमें रिलायंस जियो ने सभी 22 सर्किल्स में स्पेक्ट्रम की खरीद की  है। जिसकी कुल कीमत 57123 करोड़ रुपये है। 

Headlines

---Advertisement---
Netaji Advertisement

पढ़ें यह खास खबर –  

इन्सान का साथ : एक प्रेरक प्रसंग।

इसकी खरीद पूरी होने से दूरसंचार विभाग में रिलायंस जियो की मजबूती पहले की अपेक्षा बढ़ गई है। इसके साथ ही रिलायंस जियो के पास कुल मिलाकर 1717 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम हो जाएंगे, जिसमें अपलिंक और डाउनलिंक दोनों कि सुविधा उपलब्ध होगी। Jio इसका इस्तेमाल 5G सर्विस देने के लिए भी कर सकता है। 

आपको बता दें कि रिलायंस जियो ने अभी हाल ही में यह घोषणा की थी कि उसने स्वदेशी 5G टेक्नोलॉजी विकसित कर अमेरिका में टेस्ट पूरा  किया है। 

मुकेश अंबानी ने इस वर्ष 5G लॉन्च करने की भी घोषणा की है।

इस खास मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा – ‘रिलायंस जियो ने भारत में डिजिटल क्रांति ला दी है, भारत डिजिटल-लाइफ को तेजी से अपनाने वाला देश बन गया है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि अपने मौजूदा ग्राहकों के साथ-साथ हम डिजिटिल सेवाओं से जुड़ने वाले संभावित 30 करोड़ उपयोगकर्ताओं को बेहतर डिजिटल अनुभव प्रदान कर सकें। हम भारत में डिजिटल फुटप्रिंट को और विस्तार देने के लिए तैयार हैं और साथ ही 5G रोलआउट के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।’

पढ़ें यह खास खबर –  

Xiaomi ने लॉन्च किया Redmi Note 10 सीरीज के स्मार्टफोन।

आपको बता दें कि भारत में पांच वर्ष में टेलिकॉम स्पेक्ट्रम की पहली नीलामी मंगलवार को हुई, जो  77,814.80 करोड़ रुपये के सपेक्ट्रम खरीदने के साथ खत्म हुई। इस नीलामी में ज्यादातर स्पेक्ट्रम मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने ही खरीदा।  जियो के पास औसतन 15.5 साल के लिए स्पेक्ट्रम उपलब्ध हैं। इसलिए इसकी मजबूती अन्य कंपनियों के मुकाबले अधिक है।

पढ़ें यह खास खबर –  

भारत में Jio को टक्कर देने के लिए आ चुका है Elon Musk का स्टारलिंक सुपर स्पीड इंटरनेट।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!