📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

जमशेदपुर भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए की बैठक।

On: June 16, 2024 10:30 PM
Follow Us:
भाजपा

जमशेदपुर : लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। जमशेदपुर लोकसभा सीट पर बिद्युत बरण महतो के ऐतिहासिक तीन बार जीत दर्ज करने के बाद जमशेदपुर महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक बैठक के जरिये कार्यकर्ताओं को एकजुट करने एवं संगठन मजबूती पर चर्चा कर रही है। इसी कड़ी, में जमशेदपुर महानगर के विभिन्न मंडलों में मैराथन बैठक का दौर लगातार जारी है।

यह भी पढ़े :जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय द्वारा विधायक निधि से बने बास्केटबाॅल कोर्ट का उद्घाटन आगामी 22 जून, 2024 को होगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जिसके तहत बोड़ाम, कमलपुर, गोविंदपुर, बर्मामाइंस एवं पटमदा मंडल की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई। भाजपा मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा मुख्यरूप से शामिल हुए। बैठक में लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने लोकसभा चुनाव में अथक परिश्रम और कर्तव्य निष्ठा से जीत दिलाने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं।

भाजपा

उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से जिम्मेदारी पूर्वक कार्य का निर्वहन करने का आह्वान किया। सुधांशु ओझा ने कहा कि आगामी दिनों में संगठन का विस्तार होना है, जिससे संगठन की शक्ति में विस्तार होगा।

यह भी पढ़े : सरिया के राय तालाब रोड में स्थित ,देवकी हॉस्पीटल में लगाया गया रक्त दान शिविर।

इस दौरान मंडल अध्यक्षों ने जमशेदपुर लोकसभा चुनाव में भाजपा एवं बिद्युत महतो की विजयी हैट्रिक पर जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा का अभिनंदन किया।  fdewxz, अजीत महतो, संदीप मिश्रा, कृपा सिंधु महतो, हेबेन चंद्र महतो, सुखदेव सिंह, बनमाली बनर्जी, परेश दत्ता, सनातन दास, निरसिंग रूही दास, सरला महतो समेत मंडल के पदाधिकारी एवं मोर्चा के मंडल अध्यक्षगण मौजूद रहे।

भवदीय,
प्रेम झा
मीडिया प्रभारी
भाजपा जमशेदपुर महानगर

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment