मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी जमशेदपुर भाजपा।

E62719ee456ca2c9a75d424d0979588d
On: July 2, 2024 8:07 PM
Follow Us:
विधानसभा
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

जमशेदपुर लोकसभा स्तरीय बैठक हुई संपन्न, सभी छह विधानसभा में अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का होगा आयोजन, कार्यक्रम की सफलता को लेकर बनी रूपरेखा।

जमशेदपुर :  लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव कज तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए भाजपा आगामी 6 जुलाई से 15 जुलाई तक अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन करेगी। कार्यक्रम की सफलता को लेकर मंगलवार को जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत जमशेदपुर महानगर एवं पुर्वी सिंहभूम जिला की संयुक्त बैठक बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन के मानस सभागार में सम्पन्न हुई।

A 2

बैठक में आगामी कार्यक्रम मतदाता पुनरीक्षण, अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा एवं ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ एवं 6 जुलाई को पार्टी के पितृ पुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती को बूथ स्तर पर मनाने समेत 20 जुलाई को राजधानी रांची में गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आयोजित होने वाले वृहद कार्यसमिति बैठक की व्यापक सफलता को लेकर आवश्यक चर्चा की गई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा एवं पुर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष चंडीचरण साव की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं मतदाता पुनरीक्षण अभियान के प्रदेश टोली के सदस्य नंदजी प्रसाद, विजय संकल्प सभा के कोल्हान प्रभारी दिनेश कुमार, पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू एवं जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू समेत अन्य नेतागण मुख्य रूप से शामिल हुए।

यह भी पढ़े :लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना ने बाल ज्ञान पीठ स्कूल में मेगा वृक्षारोपण अभियान चलाया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री सह मतदाता पुनरीक्षण अभियान के प्रदेश टोली के सदस्य नंदजी प्रसाद ने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 24 जुलाई तक मतदाताओं के पुनरीक्षण का अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत वैसे सभी मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ा जाएगा जिनका नाम लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाता सूची से बाहर हो गया था। नंदजी प्रसाद ने कहा कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 20 अगस्त को होगा। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भागीदारी का निर्वहन करना है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर तक समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अधिक से अधिक नये मतदाताओं को मताधिकार का अवसर प्रदान करने के लिए उनका नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने का कार्य पूरी जिम्मेदारी से पूरा करें।

विधानसभा

वहीं, अभिनंदन विजय संकल्प सभा के कोल्हान प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि विजय संकल्प सभा आगामी 6 से 15 जुलाई तक जमशेदपुर लोकसभा के प्रत्येक विधानसभा में आयोजित होगी। इसके लिए भाजपा के पक्ष में सर्वाधिक वोट प्राप्त किये गए बूथ अध्यक्ष को सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक मंडल से 6 बूथ एवं विधानसभा से 10 बूथों को शामिल किया जाएगा। दिनेश कुमार ने कहा कि भाजपा राज्य की झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन के हर कारनामों का खुलासा जनता के बीच करेगी। गठबंधन सरकार के सभी काले कारनामों और भ्रष्टाचार को एक-एक करके उजागर किया जाएगा। संकल्प सभा के जरिये राज्य की गठबंधन सरकार के कुकृत्यों, वादाखिलाफी और हकीकत से जनता को जागरूक किया जाएगा एवं आने वाले विधानसभा चुनावों में ऐसे स्वार्थी और आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी गठबंधन सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे।

बैठक के दौरान स्वागत संबोधन में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा में बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी तन्मयता से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा निर्देशित सभी कार्यक्रमों को सफल करने के लिए योजना बनाकर कार्य करें। बताया कि आगामी 20 जुलाई को राजधानी रांची में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गरिमामयी उपस्थिति में वृहद कार्यसमिति बैठक का आयोजन प्रस्तावित है। जिसमें जमशेदपुर लोकसभा के नेता एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे।

यह भी पढ़े :करीम सिटी कॉलेज, मानगो, मनोविज्ञान विभाग ने आयोजित किया एकदिवसीय कार्यशाला।

बैठक के दौरान अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा की सफलता के निमित्त जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा एवं पुर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष चंडीचरण साव ने सभी छह विधानसभा में संयोजक एवं सह संयोजक की घोषणा की। जिसमें:

पुर्वी विधानसभा में संयोजक संजीव सिंह, सह संयोजक बबुआ सिंह।
पश्चिम विधानसभा में संयोजक संजीव सिन्हा, सह संयोजक विजय तिवारी।
जुगसलाई विधानसभा में संयोजक अनिल मोदी, सह संयोजक प्रदीप महतो।
पोटका विधानसभा में संयोजक मनोज राम, सह संयोजक सुबोध झा।
घाटशिला विधानसभा में संयोजक हराधन सिंह, सह संयोजक गौरचंद्र पात्रा।
बहरागोड़ा विधानसभा में संयोजक देवदत्त साव, सह संयोजक साधन मल्लिक।

इस दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन पुर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष चंडीचरण साव ने किया।

बैठक के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, चंद्रशेखर मिश्रा, अभय सिंह, गुंजन यादव, सरोज महापात्रा, कल्याणी शरण, कुलवंत सिंह बंटी, राजन सिंह, अनिल सिंह, जटाशंकर पांडेय, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, राकेश सिंह, अनिल मोदी, हराधन सिंह, बापटु साव, हिमांशु मिश्रा, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, मनोज राम, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, मणि मोहंती, धर्मेंद्र प्रसाद, मोहम्मद निसार, माला डे, साकेत अग्रवाल, मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, दीपक झा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, संजय तिवारी, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन हन्नु, त्रिदेव चटराज, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो, अमरदीप शर्मा, राहुल पांडेय, मुकेश भकत, दिलीप पोराण, विमल कालिंदी, तुषार कांति पातर, शतदल महतो, पुलक ज्ञातात, आशीष महापात्र, राजकुमार कर, बाघराय मार्डी, बेहुला नायक समेत अन्य मौजूद रहे।

भवदीय,
प्रेम झा
मीडिया प्रभारी
भाजपा जमशेदपुर महानगर

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM

और पढ़ें

Train 1

तेज बारिश की रात में अकेली युवती को ट्रेन से उतारने की घटना ने खड़े किए कई सवाल

Untitled Design 12 5

Chandil में एनएच-33 पर भीषण जाम तीन घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे हजारों वाहन लोग हुए परेशान

Untitled Design 9 6

Ulidih थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला पुलिस ने शुरू की जांच

Untitled Design 5 6

Galaxy इंगोट प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा कंपनी गेट जाम कर किया प्रदर्शन

Untitled Design 4 6

Jugsalai में पुलिस की बड़ी कार्रवाई देशी कट्टा और दो जिंदा गोलियों के साथ 17 वर्षीय बालक निरुद्ध गवाहों को प्रभावित करने की थी आशंका

Aa 3

साकची टैंक रोड में जाम की समस्या पर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने उठाई आवाज, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied