📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

चक्रधरपुर में धूमधाम से निकाला गया जलसा-ए-मोहम्मदी, मानवता की सेवा में बीता पैगंबर का जीवन:- डॉ. विजय गागराई

On: September 16, 2024 8:02 PM
Follow Us:
चक्रधरपुर में धूमधाम से निकाला गया जलसा-ए-मोहम्मदी, मानवता की सेवा में बीता पैगंबर का जीवन:- डॉ. विजय गागराई

चक्रधरपुर (जय कुमार): पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद के जन्मदिवस पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा चक्रधरपुर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा-ए-मोहम्मदी धूमधाम से निकाला गया।

चक्रधरपुर के बंगलाटांड़, दंदासाई, मुजाहिद नगर, वार्ड नंबर 10, पापड़ हाता, चांदमारी, देवगांव आदि जगहों से बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग लोग जलसा-ए-मोहम्मदी में शामिल हुए और सभी जगहों का भ्रमण करने के बाद पवन चौक होते हुए असलम चौक पहुंचे और वहां एकत्र हुए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें : ईद मिलादुन्नबी पर टीम बैरम खान ने बांटी मिठाई व शर्बत

असलम चौक पर पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव और समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई ने जलसा-ए-मोहम्मदी में भाग लिया। जहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया और गले मिलकर ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी। उन्होंने भी ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पैगम्बर मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम का पूरा जीवन मानवता की सेवा में बीता।

बिगड़ते सामाजिक हालात को सुधारने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बुराइयों के खिलाफ पहल की और लोगों को मानवता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने पूरी दुनिया में प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश दिया। जुलूस-ए-मोहम्मदी में जगह-जगह खिचड़ी, शर्बत, मिठाई आदि बांटी गई।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment