मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

IPTA गुरुकुल के अनाथ बच्चों को बनाएगा IAS-IPS, भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर हुआ प्रेरणादायक आयोजन

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: April 13, 2025 9:39 PM
Follow Us:
Add A Heading 3 3
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

सरायकेला-खरसावां (झारखंड), 13 अप्रैल 2025: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर एक अनुकरणीय पहल करते हुए भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ एवं समाजसेवी संस्था IPTA द्वारा संस्कार जीवन अर्श गुरुकुल, सपरा गौरी, गम्हरिया में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

A 2

इस गुरुकुल का संचालन माननीय रत्नाकर शास्त्री, उनकी धर्मपत्नी शेफाली शास्त्री और सर्वानंद शास्त्री जी के समर्पण से किया जा रहा है। इनके प्रयासों को सम्मानित करते हुए IPTA की ओर से गुरुकुल के बच्चों के बीच कॉपी, कलम, बिस्किट, केला आदि का वितरण किया गया। उद्देश्य यह रहा कि बच्चे इन संसाधनों के माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर डॉ. अंबेडकर के सपनों को साकार कर सकें।

THE NEWS FRAME

Read More: बैसाखी पर्व पर संत कुटिया गुरुद्वारा, जवाहर नगर में भव्य आयोजन, आजादनगर थाना प्रभारी को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं IPTA के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक डॉ. परमानंद मोदी ने अपने संबोधन में घोषणा की कि इस गुरुकुल के बच्चों को IAS, IPS जैसे उच्च पदों तक पहुँचाने के लिए संगठन निशुल्क शिक्षण सहयोग उपलब्ध कराएगा। IPTA के शिक्षक चरणबद्ध रूप से गुरुकुल में सेवा देंगे ताकि समाज के अंतिम पंक्ति के बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता कमलेश गिरी एवं संयोजक अनिल मौर्य भी उपस्थित रहे। उन्होंने तत्काल गौरी पंचायत के मुखिया हरेंद्र जी से मिलकर गुरुकुल को चावल, गेहूं जैसे खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की बात की।

राष्ट्रीय सचिव डॉ. नथुली सिंह ने भी गुरुकुल के संचालकों को आश्वासन दिया कि IPTA बच्चों की हर आवश्यकता में सहयोग करेगा। इस अवसर पर IPTA का वार्षिक कैलेंडर भी गुरुकुल के संचालक-दंपत्ति को भेंट किया गया।

कार्यक्रम के दौरान झारखंड प्रदेश संयोजक संजीव कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव रमेश शर्मा एवं बिहार प्रदेश अध्यक्ष अविनाश कुमार को नियुक्ति पत्र एवं आइडेंटी कार्ड देकर सम्मानित किया गया।

इस आयोजन में उपस्थित प्रमुख जनों में शामिल थे:

  • डॉ. परमानंद मोदी
  • डॉ. नथुली सिंह
  • संजीव कुमार श्रीवास्तव
  • रमेश शर्मा
  • विजय कुमार सिंह
  • रुचि कुमारी
  • भूमि सिंह
  • राजेंद्र बांकुरा
  • अनामिका श्रीवास्तव
  • अनिल कुमार मौर्य
  • सुनील कुमार सिंह
  • अनिल कुमार जोशी
  • राजेंद्र सिंह
  • अखिलेश कुमार झा
  • संजय कुमार पांडे
  • हरिश्चंद्र शर्मा
  • मुकेश साईं
  • शेफाली शास्त्री
  • सर्वानंद शास्त्री

इसके साथ ही सैकड़ों की संख्या में गुरुकुल के बच्चे एवं शिक्षकगण भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied