📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

आगामी लोकसभा निर्वाचन के दौरान सभी स्वास्थ्य सुविधाएं सुचारू अवस्था में रखने तथा पोलिंग पर्सनल को कैशलैस चिकित्सा का लाभ प्रावधान के अनुसार उपलब्ध करने का निर्देश- जमशेदपुर डीसी

On: March 18, 2024 9:45 PM
Follow Us:
आगामी लोकसभा निर्वाचन के दौरान सभी स्वास्थ्य सुविधाएं सुचारू अवस्था में रखने तथा पोलिंग पर्सनल को कैशलैस चिकित्सा का लाभ प्रावधान के अनुसार उपलब्ध करने का निर्देश- जमशेदपुर डीसी

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वरीय पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में जिला के निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक किया, आगामी लोकसभा निर्वाचन के दौरान सभी स्वास्थ्य सुविधाएं सुचारू अवस्था में रखने तथा पोलिंग पर्सनल को कैशलैस चिकित्सा का लाभ प्रावधान के अनुसार उपलब्ध करने का निर्देश दिया

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आहूत किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी इस बैठक में उपस्थित थे।आसन्न लोक सभा चुनाव, 2024 के आलोक में निजी अस्पतालों की भूमिका को लेकर दिशा-निर्देश दिया गया ।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि आगामी लोकसभा निर्वाचन के दौरान चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्त पोलिंग व पुलिस-पारा मिलिट्री बल के किसी भी आकस्मिक घटना से प्रभावित होने की स्तिथि से निपटने के लिए चिकित्सा संबंधी सभी सुविधाएं सुचारू अवस्था में रखना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए सभी अस्पताल अपने मानवबल तथा एंबुलेंस को 24×7 सक्रिय रखेंगे। निजी अस्पताल में सुरक्षा बलों को आयुष्मान योजना के साथ जोड़ते हुए निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करने की बात कही। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पोलिंग पर्सनल को कैशलैस चिकित्सा का लाभ निर्धारित प्रावधानों के अनुसार उपलब्ध करने का निर्देश दिया।

उक्त बैठक में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी, निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment