मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

ऑपरेशन सिंदूर: आतंक की जड़ों पर भारत का करारा प्रहार, मसूद अजहर का परिवार तबाह

On: May 7, 2025 1:25 PM
Follow Us:
  • ऑपरेशन सिंदूर: आतंक की जड़ों पर भारत का करारा प्रहार, मसूद अजहर का परिवार तबाह
    महिलाओं के सम्मान के नाम पर चला ऐसा मिशन, कांप उठे आतंक के आका! 🔥🇮🇳

Indo – Pak War 2025: आपरेशन सिंदूर ने आतंवादीयों की दुनियां को यह बता दिया कि भारत में महिलाओं के प्रति क्या सम्मान है? आतंकवादियों के आकाओं से ऐसा बदला लिया है कि उनकी रूह तक कांप गई है। खुद पर जब बीती तो बिलखते हुए बोलने लगा आतंकवादी आका।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंक के साम्राज्य को करारा जवाब देते हुए ये साफ कर दिया कि महिलाओं के सम्मान से खेलने वालों को अब छोड़ा नहीं जाएगा। इस ऑपरेशन में जिस तरह जैश-ए-मोहम्मद और उसके सरगना मसूद अजहर के कुनबे को तबाह किया गया है, उसने आतंकवादियों की रूह तक हिला दी है।

“काश मैं भी मारा जाता…” बिलख पड़ा मसूद अजहर

एयरस्ट्राइक के बाद जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर ने खुद इस बात को कबूल किया कि उसके परिवार के 10 सदस्य और 4 खास गुर्गे इस हमले में मारे गए हैं। दुख के मारे मसूद अजहर रोते हुए कहने लगा,

“अच्छा होता अगर इस हमले में मैं भी मारा जाता…”

Read more : India-Pakistan War 2025: पहलगाम के 26 शहीदों का बदला, भारत का करारा जवाब – 9 आतंकी ठिकाने तबाह, F-16 और JF-17 जमींदोज

महिलाओं और बच्चों की आड़ में छिपे आतंक के चेहरे को उजागर किया ऑपरेशन ने 🚨

जैश के बयान के अनुसार, इस हमले में मसूद अजहर की बड़ी बहन, मौलाना कशफ का पूरा परिवार, मुफ्ती अब्दुल रऊफ के पोते-पोतियां, बाजी सादिया के पति और चार बच्चे भी घायल हुए हैं। ज्यादातर महिलाएं और मासूम बच्चे इस ऑपरेशन में मारे गए।

9 आतंकी ठिकानों पर एक साथ तबाही – भारतीय सेना की सटीक स्ट्राइक 🎯

भारतीय सेना ने रात के अंधेरे में 9 आतंकी अड्डों को एक साथ निशाना बनाया। इनमें जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय – पाकिस्तान के पंजाब में वहावलपुर – भी शामिल था। मिसाइलें इतनी सटीक थीं कि आतंकी ठिकानों को पल भर में मलबे में तब्दील कर दिया।

रक्षा मंत्रालय का बयान – “जहां से भारत पर हमलों की साजिश होती थी, वहीं मारा”

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ये एयरस्ट्राइक पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में उन अड्डों पर की गई, जहां से भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की प्लानिंग की जाती थी। ये पूरा अभियान महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को समर्पित था, इसलिए इसका नाम “ऑपरेशन सिंदूर” रखा गया।

अब दुनिया देख रही है कि भारत आतंक के खिलाफ कैसा निर्णायक कदम उठा रहा है।
यह सिर्फ जवाब नहीं, संदेश है – भारत अब चुप नहीं बैठेगा। ✊🇮🇳

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment