मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

गर्मी को देखते हुए जुस्को और तारापोर ने बागबेड़ा में शुरू किया टैंकर से पानी वितरण

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: March 18, 2024 10:01 PM
Follow Us:
गर्मी को देखते हुए जुस्को और तारापोर ने बागबेड़ा में शुरू किया टैंकर से पानी वितरण
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

पोटका विधायक संजीव सरदार ने कंपनियों को पत्र के माध्यम से बागबेड़ा में पानी की समस्या से कराया था अवगत

जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी में प्रत्येक साल होनेवाली जलसंकट को ध्यान में रखते हुए इस साल भी पोटका विधायक संजीव सरदार की पहल पर जुस्को और तारापोर कंपनी की ओर से टैंकर से पानी वितरण का काम शनिवार से शुरू कराया गया है. टैंकर से पानी पहुंचते ही क्षेत्र के लोगों के चेहरे खिल गए हैं. अब लोगों को पीने का पानी को लेकर किसी तरह की समस्या नहीं होगी.

A 2

विधिवत किया गया उद्घाटन

विधायक के निजी आप्त सचिव मनोहर मुंडा और पंचायत प्रतिनिधियों ने पानी का वितरण के पहले इसका उद्घाटन किया. जुस्को का टैंकर बाहा पर्व पर सबसे पहले पश्चिम कीताडीह पंचायत अंतर्गत मुईगुट्टू भेजा गया था.

कहां होगा पानी का वितरण

पानी का वितरण बागबेड़ा, कीताडीह, करनडीह, घाघीडीह के साथ ही कुल 15 पंचायतों में किया जाएगा. जुस्को रोजाना 12 000 लीटर वाली टैंकर से दो ट्रीप और तारापोर एंड कंपनी की ओर से 7000 लीटर वाली ट्रैक्टर से चार ट्रीप पानी का वितरण किया जाएगा.

उद्घाटन समारोह में ये थे मौजूद

उद्घाटन समारोह में पंचायत प्रतिनिधि मुखिया मायावती टुडू, जोबा माडी, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, द्रौपदी मुंडा, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य उमेश पांडे, सीमा पांडे, झामुमो नेत्री नीता सरकार, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह, झामुमो नेता अजीत सिंहा, राहुल प्रजापति, इंद्रजीत सिंह, राजू ठाकुर, पिंटू तिर्की, जगत माड़ी, सुधीर दुबे, एमडी अख्तर, पप्पू उपाध्याय, विक्की कांडिल,निजाम खान, गुड़िया पात्रो, कविता चौरसिया, सरस्वती सामंत, सीता देवी  आदि मौजूद थे.

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied