मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

आईएआरआई, पूर्वोत्तर के समुचित कृषि विकास में महत्वपूर्ण केंद्र बिंदु बनकर उभरेगा-कृषि मंत्री श्री मुंडा

On: March 4, 2024 10:50 PM
Follow Us:
आईएआरआई, पूर्वोत्तर के समुचित कृषि विकास में महत्वपूर्ण केंद्र बिंदु बनकर उभरेगा-कृषि मंत्री श्री मुंडा
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास को नया आयाम दे रहे हैं प्रधानमंत्री श्री मोदीश्री मुंडा

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, असम में प्रशासनिक एवं शैक्षणिक भवन, छात्रावासों व अतिथि गृह का उद्घाटन

---Advertisement---
Netaji Advertisement

असम/नई दिल्ली, 4 मार्च 2024, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), असम के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक भवन, छात्रों-छात्राओं के लिए छात्रावासों व अतिथि गृह का उद्घाटन समारोहपूर्वक हुआ। इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा वर्चुअल जुड़े, वहीं असम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी व क्षेत्रीय सांसद व राज्य के मंत्री मौजूद थे।

केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास पर विशेष जोर है। पूर्वोत्तर राज्यों में कृषि के विकास में जो गैप्स थी, उन्हें खत्म कर मुख्य धारा में लाने का काम केंद्र सरकार ने किया है व प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास को नया आयाम दिया है। पूर्व सरकारों ने पूर्वोत्तर की अनदेखी की, लेकिन पीएम बनने के बाद श्री मोदी ने इस क्षेत्र के नियमित दौरे किए, विभिन्न प्लेटफार्मों पर पूर्वोत्तर विकास की संभावनाओं को अंजाम तक पहुंचाने का प्रयास किया। श्री मुंडा ने कहा कि 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ सरकार काम कर रही है, जिसमें कृषि की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। खाद्य तेल आयात के भार को कम करने और तिलहन में आत्मनिर्भर बनने के लिए 11 हजार करोड़ रुपये का मिशन चलाया जा रहा है। हमें इस सोच के साथ काम करना है कि आने वाले दिनों में हम इम्पोर्ट नहीं, बल्कि एक्सपोर्ट करेंगे। जब हम विजन लेकर काम करते हैं, तो उसमें सफलता जरूर मिलती है।

आईएआरआई, पूर्वोत्तर के समुचित कृषि विकास में महत्वपूर्ण केंद्र बिंदु बनकर उभरेगा-कृषि मंत्री श्री मुंडा
आईएआरआई, पूर्वोत्तर के समुचित कृषि विकास में महत्वपूर्ण केंद्र बिंदु बनकर उभरेगा-कृषि मंत्री श्री मुंडा

श्री मुंडा ने कहा कि एक दिन पहले प्रधानमंत्री श्री मोदी की अध्यक्षता में दिनभर बैठक चली, जिसमें प्रधानमंत्रीजी ने कहा कि चुनाव में जनता के बीच जाना तो लोकतांत्रिक व्यवस्था है, लेकिन इस समय हमें सरकार बनाने से अधिक राष्ट्र निर्माण की चिंता करनी है। हमें इस सोच के साथ चुनाव में जाना है कि अगले 100 दिनों में हमारा लक्ष्य क्या रहेगा, हमें कौन से काम करना हैं। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय अगले 100 दिनों क्या काम करेगा, यह लक्ष्य निर्धारत करते हुए चुनाव में जाना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगों की सोच होती है कि चुनाव के दौरान आम लोगों के काम रूक जाते हैं, लेकिन सरकार का काम चलता रहना चाहिए। जिस तरह हम भोजन करना बंद नहीं करते हैं, उसी तरह काम करना भी बंद नहीं कर सकते हैं। विकास का कोई भी कार्य बाधित नहीं होना चाहिए।

देश के लिए काम व परिणाम दोनों जरूरी है। उन्होंने कहा कि कृषि संस्थान बहुआयामी प्रयासों से क्षेत्र को लाभ पहुंचाने में जुटे हैं। विश्वास है कि आईएआरआई, पूर्वोत्तर राज्यों के समुचित कृषि विकास में महत्वपूर्ण केंद्र बिंदु बनकर उभरेगा। संस्थान में 2015-16 से ही विभिन्न विषयों में परास्नातक पाठ्यक्रम प्रारंभ हो गया है। यहां से डिग्री लेने के बाद विद्यार्थी कृषि विशेषज्ञ के रूप में तो काम करें ही, साथ ही एग्रो सेक्टर में मल्टी बिलेनियर बनकर उभरने वाले विद्यार्थी भी कैंपस से निकलकर आएं, इस प्रतिबद्धता के साथ काम करते हुए आगे बढ़ने की जरूरत है। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री चौधरी, सांसद श्री प्रदान बरूआ, असम के कृषि व बागवानी मंत्री श्री अतुल बोरा, शिक्षा, सामान्य जनजाति व पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉ. रानुज पेगु, आईएआरआई, दिल्ली निदेशक डा. ए.के. सिंह ने भी विचार रखें।

पढ़ें खास खबर : 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

करुणामय मंडल

पीस रही हैं निरीह जो वो तो देश की भविष्य है। पक्ष विपक्ष की राजनीत में छुपी स्वार्थ की रहस्य है।।

Tata

TATA STEEL फाउंडेशन और IHCL की पहल: आदिवासी पारंपरिक व्यंजनों को मिलेगा नया मंच, 20 होम कुक्स को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

OSC

संकटग्रस्त महिलाओं को एक ही छत के नीचे मिलेगी तत्काल सहायता, OSC को महिला हेल्पलाइन से जोड़ा गया

Add A Heading 6 3

सावन में Shiva भक्तों के लिए बड़ी सौगात सिंहभूम के हर डाकघर में मिलेगा पवित्र गंगाजल शिवालयों के बाहर भी लगेंगे विशेष स्टॉल

Add A Heading 4 3

जन Complaint निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं विभागों को समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

Add A Heading 2 3

Jamshedpur में रंगदारी और फायरिंग मामले का खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार दो देशी कट्टे और जिंदा कारतूस बरामद

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!