मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

Hyundai IONIQ 5 Electric Car

On: February 27, 2021 4:17 AM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

 

THE NEWS FRAME


---Advertisement---
Netaji Advertisement

लेक्ट्रिक वाहनों का बाजार गर्म हो चुका है। ऐसे में विश्व के सभी वाहन निर्माता कंपनियों ने इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में उतारना आरम्भ कर दिया है। इसी क्रम में दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Hyundai ने भी इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर मॉडल IONIQ 5 को बाजार में लॉन्च कर दिया है।

Hyundai की माने तो नई Ioniq 5 फ्रैंकफर्ट मोटर शो में पेश किए गए 45 कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन है। 

आइये इस कार की अन्य खूबियों के बारे में जानते हैं।

नई Hyundai IONIQ 5 में 12 इंच का ट्चस्क्रिन डिसप्ले दिया गया है। स्टीयरिंग व्हील के पीछे गियर सेलेक्टर दिया गया है। कार के दोनों साइड में चार्जिंग पोर्ट है, जिससे इस कार को आसानी से दाएं या बाएं से चार्ज किया जा सकता है।  कंपनी ने इसमें पॉप अप डोर हैंडल्स दिए हैं। यह रेक्ड फ्रंट विंडशिल्ड, ब्लैक रूफ और LED हेडलैंप के साथ आता है। 

इस कार की लम्बाई – 4,635 mm, चौड़ाई – 1,890 mm और उंचाई -1,605 mm है। इसमें 3,000 mm का व्हीलबेस भी दिया गया है। 

कार के केबिन में बेहतर स्पेस भी दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 531 लीटर की क्षमता का बूट स्पेस दिया गया है, जिसे 1,600 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है।  इसकी टॉप स्पीड 185 Km/h है। 

इस कार में 58 kWh की क्षमता वाली बैटरी और सिंगल मोटर सेट अप भी दिया गया है। ये इलेक्ट्रिक कार मात्र 8.5 सेकेंड में 0 -100 Km/h की स्पीड ले सकती है। वहीं इसका एक अन्य मॉडल मात्र 5.6 सेकेंड में 0-100 Km/h की रफ्तार पकड़ती है। 

कंपनी का दावा है कि इसमें लगा हुआ फास्ट चार्जिंग सिस्टम 5 मिनट में कार की बैटरी को इतना  चार्ज कर देगा कि यह 100 km तक चलेगी। यह 18 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी। सिंगल चार्ज में 480 Km तक चल सकती है। 

इस इलेक्ट्रिक वाहन में सबसे बड़े साइज 20 इंच का व्हील दिया जा रहा है। 

इस कार के कीमत की बात करें तो यह लगभग 20 लाख रुपये के आसपास आएगी।

इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर कार को साल के आखिर में बिक्री के लिए लॉन्च किया जा सकता है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!