📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

ह्यूमन वेल्फेयर ट्रस्ट जेपीएससी के छात्रों के लिए लगाएगी हेल्प डेस्क

On: March 16, 2024 9:23 PM
Follow Us:
ह्यूमन वेल्फेयर ट्रस्ट जेपीएससी के छात्रों के लिए लगाएगी हेल्प डेस्क

जमशेदपुर : 17 मार्च 2024 को होने जा रहे झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में शामिल होने जा रहे झारखंड के दूरदराज से आए हुए छात्र-छात्राओं के लिए ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आजाद नगर थाना क्षेत्र में विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल, करीम सिटी कॉलेज, अल कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज, अमर ज्योति स्कूल, इन सारे स्कूलों में परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं के लिए ओल्ड पुरुलिया रोड जीसू भवन के पास करीम सिटी कॉलेज रोड में एक हेल्प ड्रेस का आयोजन किया जाएगा।

इस हेल्प डेस्क के माध्यम से आए हुए छात्राओं को केंद्र तक पहुंचने के लिए गाइडलाइन दी जाएगी। इन छात्रों के साथ आए हुए अभिभावक के लिए ठंडा पानी, शरबत और चना की व्यवस्था करी जाएगी। यह जानकारी आज एक प्रेस कांफ्रेंस के द्वारा समिति के सचिव मुख्तार आलम खान, मतिनुल हक अंसारी, और सैयद आसिफ अख्तर ने दी है। और इन सारे हेल्प डेस्क में ह्यूमन वेल्फेयर के परवेज हाजी, अयूब अली, मास्टर खुर्शीद अहमद खान, मोइनुद्दीन अंसारी, फिरोज असलम, अपूर्व पाल, सुरेंद्र शर्मा, फिरोज आलम, आफताब आलम, ताहिर हुसैन, इरशाद खान यह सारे लोग छात्रों के सहायता के लिए मौजूद रहेंगे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment