📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी में रंगों का उल्लास, होली मिलन समारोह हुआ आयोजित

On: March 22, 2024 9:14 PM
Follow Us:
जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी में रंगों का उल्लास, होली मिलन समारोह हुआ आयोजित

जमशेदपुर, 21 मार्च 2024: जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी में आज बड़े ही धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की छात्राओं ने रंगों से खेलकर होली का जश्न मनाया।

माननीय कुलपति का स्वागत:

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत माननीय कुलपति प्रो० डॉ. अंजिला गुप्ता के स्वागत से हुई। राजनीतिक शास्त्र की छात्रा अंजलि सोरेन ने अपनी बनाई गई पेंटिंग (जिसमें महाराष्ट्र की जीवन शैली को चित्रित है) देकर कुलपति का स्वागत किया।

रंगों की उड़ान:

इसके बाद छात्राओं ने रंगों से खेलकर होली का जश्न मनाया। विश्वविद्यालय प्रांगण रंगों से सराबोर हो गया। छात्राओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

THE NEWS FRAME THE NEWS FRAME

संगीत और नृत्य:

कार्यक्रम में संगीत और नृत्य की भी प्रस्तुति दी गई। संगीत विभाग की छात्राओं ने सूफियाना गीत एवं सिया निकले अवधवा की ओर होलिया खेले रामलला एवं अन्य कर गीतों की सुन्दर प्रस्तुति की। स्नातक की छात्राओं ने सामूहिक राजस्थानी नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति दी। एम बी ए विभाग के द्वारा भी सुन्दर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया।

धन्यवाद ज्ञापन:

कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम में छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ० किश्वर आरा, वित्त पदाधिकारी डॉ० जावेद अहमद, परीक्षा नियंत्रक डॉ रमा सुब्रह्मण्यन, विकास पदाधिकारी डॉ० सलोमी कुजूर , डॉ०सबीहा युनूस, सीवी सी डॉ० अन्नपूर्णा झा, डॉ o रिजवाना परवीन, अन्य सभी पदाधिकारी, सभी संकायाध्यक्ष, स्नातकोत्तर विभाग के अध्यक्ष गण , समस्त शिक्षक गण , शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्राएँ उपस्थित थे।

यह होली मिलन समारोह छात्राओं के लिए एक यादगार अनुभव रहा। इस कार्यक्रम ने छात्राओं के बीच भाईचारे और एकता की भावना को बढ़ावा दिया।

यह भी पढ़ें: रविशंकर तिवारी द्वारा आयोजित रंगोत्सव में रंगों की उड़ान, गणमान्य व्यक्तियों ने की शिरकत

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment