📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

ब्राह्मण नारी सभा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

On: March 15, 2024 9:13 PM
Follow Us:
ब्राह्मण नारी सभा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

जमशेदपुर: श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह के तहत, ब्राह्मण नारी सभा द्वारा टीआरएफ शिव मंदिर उत्सव हॉल, बर्मामाइंस में एक भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सभा की ऑर्गेनाइजर ब्यूटी तिवारी के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर त्रिपुरा सरण उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में डालसा की मिडिएटर रजनी मिश्रा, अरुणा मिश्रा, तरुणा मिश्रा, रेणु तिवारी, विनीत मिश्रा, शालिनी पांडे, किरण ठाकुर, मीरा तिवारी, जानवी देवी, रीमा दुबे, त्रिपुरा झा, संगीता झा, श्रद्धा सारंगी, नीलम चौबे, प्रतिभा पांडेय, बंदना सुमन, श्वेता तिवारी, नीतू दुबे आदि शामिल थीं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कार्यक्रम में महिलाओं ने होली मिलन का भरपूर आनंद लिया। उन्होंने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। ब्राह्मण समाज की बच्चियों ने भी आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

यह भी पढ़ें : मानगो में चोरी की बैटरी बरामद, टेंपो चालक नंदकिशोर पांडे को मिली राहत

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment