📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

देवनद-दामोदर महोत्सव-2024-सह-गंगा दशहरा का भव्य आयोजन।

On: June 16, 2024 9:02 PM
Follow Us:
महोत्सव

राँची : युगांतर भारती, नेचर फाउंडेशन, दामोदर बचाओ आंदोलन और देवनद-दामोदर क्षेत्र विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में झारखण्ड राज्य के 44 स्थानों पर देवनद-दामोदर महोत्सव-2024-सह-गंगा दशहरा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

यह भी पढ़े :शहर में धूमधाम से मनाया गया पर्व गंगा दशहरा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

बोकारो जिला के ललपनिया में मुख्य अतिथि के तौर पर गोमिया के विधायक, श्री लम्बोदर महतो, दामोदर एवं भैरवी नदी के संगम पर स्थित रजरप्पा मंदिर, रामगढ़ में मुख्य अतिथि के रूप में वस्तु एवं सेवा कर आयुक्त, भारत सरकार, श्री संतोष कुमार वत्स एवं युगांतर भारती के कार्यकारी अध्यक्ष, अंषुल शरण, चन्द्रपुरा बोकारो में वरिष्ठ महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान, चंद्रपुरा परियोजना, श्री मनोज कुमार ठाकुर राँची के चुटिया स्थित इक्कीस महादेव मंदिर में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष, धर्मेंद्र तिवारी सहित हजारों लोग पूरे राज्य से अपने-अपने क्षेत्रों में शामिल हुए।

महोत्सव

इस अवसर पर संतोष कुमार वत्स ने कहा कि देवनद-दामोदर महोत्सव-2024-सह-गंगा दशहरा कार्यक्रम अत्यंत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता को प्रोत्साहन मिलता है।

यह भी पढ़े :गंगा दशहरा व गायत्री अवतरण दिवस पर भव्य समारोह।

युगांतर भारती के कार्यकारी अध्यक्ष, अंशुल शरण ने कहा कि आज का दिन नदियों का आभार मानने का दिन है। मानव सभ्यता में नदियों का ही सबसे बड़ा योगदान है। विश्व की सबसे प्राचीन मिश्र सभ्यता हो चाहे वह विश्व की सबसे बड़ी सिन्धु सभ्यता हो, इनका विकास नदी किनारे ही हुआ था। नदी का मानव सभ्यता के विकास में सबसे बड़ा योगदान है।

देवनद-दामोदर महोत्सव-2024-सह-गंगा दशहरा की जिलावार स्थान निम्नवत है।

बोकारो : ललपनिया, तेनुघाट डैम, बीटीपीएस, जारंगडीह खेतको, बनासो मंदिर, जरीडीह बाजार बेरमो, रामविलास उ.वि. बेरमो, हिन्दुस्तान पूल, फूसरो, भंडारीडाह, चंद्रपुरा, जामुनिया पूल, दुग्धा, तेलमच्चो, अमलाबाद, भैरव स्थान भोलूडीह, झरना आश्रम, झरिया रोड, दीवानगंज, गरगा पुल, चास, पाण्डेय पुल चीरा, बीएस सिटी कॉलेज, चास, हनुमान नगर, वीरा कॉपरेटिव पुल, गरगा डैम, जैनामोड़ और अम्बागढ़ा पेटरवार।

धनबाद : सिन्दरी, सुदामाडीह, कतरास, निरसा, मैथन, पंचेत

लोहरदगा : चूल्हापानी

लातेहार : चंदवा

चतरा : पिपरवार, टंडवा

रामगढ़ : दामोदर पुल, बरकाकाना, रजरप्पा, पतरातू, केदला, उरीमारी, भुरकुण्डा

राँची: खलारी, डकरा, 21 महादेव मंदिर चुटिया

ह०/-
अंशुल शरण
पर्यावराणविद एवम् कार्यकारी अध्यक्ष
युगांतर भारती

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment