📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

Go – Go योजना जुमला के अलावा कुछ नहीं : सुधीर कुमार पप्पू

On: October 7, 2024 7:45 PM
Follow Us:
सुधीर कुमार पप्पू

जमशेदपुर। सामाजिक चिंतक एवं अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने भारतीय जनता पार्टी की झारखंड के लिए प्रस्तावित गोगो योजना को जुमला बताया है।

उनके अनुसार झारखंड की हेमंत सरकार बेटियों एवं मां बहनों के लिए योजनाएं लेकर आई है और उसके काउंटर में यह प्रलोभन देने की कोशिश है।
झारखंडी स्वाभिमानी होते हैं और उनके प्रलोभन में आने वाले नहीं हैं। सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार सत्ता पाने के लोभ में भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा बेनकाब हो चुका है। जिस पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को यूपीए की उपज बताती थी और भ्रष्टाचार की जननी बताते नहीं थकती रही है, भाजपा ने उसे गले लगाने में देरी नहीं की। झामुमो के परिवारवाद पर प्रश्न उठाने वाले भाजपा नेताओं को सीता सोरेन को अपनी पार्टी में लेते हुए जरा भी शर्म नहीं आई।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Go Go Yojna

यह भी पढ़ें :- Crime : जुबली पार्क के पास छात्र के अपहरण और लूट की घटना का पर्दाफाश, आठ गिरफ्तार

अब इनका यह आलम है कि जिस कमलेश सिंह पर आरोप लगाते थे उसे भी गले लगा बैठे हैं। पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही पर दवा घोटाले का मामला चल रहा है और वे पिछले कई सालों से भारतीय जनता पार्टी में है और उन्हें टिकट भी दे रही है।
भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हम फ्री की रबड़ी नहीं बांटेंगे। फ्री राशन योजना क्या है, मुफ्त आवास योजना क्या है, लोगों को फ्री बिजली देने का वायदा क्या है।

2014 का साल लोगों को अच्छी तरह याद है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी भाषण में 15 लाख अकाउंट में देने, काला धन लाने, एक करोड़ लोगों को रोजगार देने, किसान का मुनाफा दुगना करने, वन रैंक वन पेंशन जैसी योजनाओं की घोषणा की। बाद में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, वह तो चुनावी जुमला था। झारखंड में सबसे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी का शासन रहा है उसे समय इन्हें मैया योजना गोगो योजना याद नहीं आया।

अभी फॉर्म बंटवां कर ड्रामा कर रहे हैं। फार्म भी बीजेपी, आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी, जैसे धार्मिक संगठनों से जुड़े परिवार की महिलाएं ही लाइन में लगकर फॉर्म लेने का ड्रामा कर रही है और आम लोगों को भ्रमित करना चाहते हैं।
भारतीय जनता पार्टी झारखंड में सत्ता पाने के लिए जितनी भी योजना लेकर आए, उनकी कोई भी कोशिश यहां की जनता कामयाब नहीं होने देगी। जमीन के फर्जी मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजा गया।

झारखंड मुक्ति मोर्चा को तोड़ने की कोशिश हुई, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और सीता सोरेन को जेएमएम से तोड़ा गया, झारखंडी जनता नहीं भूली है और आने वाले चुनाव में भाजपा और उसके गठबंधन आजसू पार्टी और जनता दल यू को सबक सिखाएंगे ।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment