मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

जीओसी मेजर जनरल विकास ने जमशेदपुर आर्मी कैंप का दौरा किया, पूर्व सैनिकों के कल्याण पर चर्चा

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: August 31, 2024 7:43 PM
Follow Us:
जीओसी मेजर जनरल विकास ने जमशेदपुर आर्मी कैंप का दौरा किया, पूर्व सैनिकों के कल्याण पर चर्चा
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर : बिहार और झारखंड सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) मेजर जनरल विकास ने जमशेदपुर के सोनारी आर्मी कैंप का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय यूनिट के सीनियर ऑफिसर्स, स्टेशन हेडक्वार्टर, ईसीएचएस, और कोल्हान के सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल किशोर सिंह से मुलाकात की।

Netaji 3

कर्नल किशोर सिंह ने उनका स्वागत करते हुए कोल्हान के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की देखभाल के लिए जमशेदपुर में सैनिक आराम घर बनवाने, चाईबासा में सिविल अस्पताल और जमशेदपुर के टीएमएच को ईसीएचएस के साथ इम्पैनल कराने, और जमशेदपुर में स्पर्श नोडल कार्यालय खोलने की मांग की।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : आईआईटी हैदराबाद के सहयोग से एनआईटी जमशेदपुर में 5 दिवसीय रोबोटिक्स कार्यशाला का उद्घाटन किया गया।

मेजर जनरल विकास ने यहाँ के सेना के अवकाश प्राप्त अधिकारी ब्रिगेडियर रणविजय सिंह, ब्रिगेडियर वैद्यनाथन, ब्रिगेडियर पीके झा, कर्नल अय्यर, एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश गुप्ता, कर्नल रजनीश शर्मा और जमशेदपुर स्थित सैनिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शौर्य चक्र विजेता मुहम्मद जावेद, बीबी बंसल, भूषण सिंह, सुशील कुमार सिंह, डॉ. कमल शुक्ला, अवधेश कुमार, मनोज सिंह, और चाईबासा से आये लॉरेंस सुंडी और ज्योति कुमार सुंडी से भी मुलाकात की।

जीओसी ने सैनिकों की तारीफ करते हुए कहा कि हमें सेना के अनुशासन का पालन करते हुए सैनिक परिवार से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय-समय पर इन योजनाओं में सुधार हो रहा है और आगे भी होते रहेंगे। कैंटीन में आवश्यक सामान की उपलब्धता पर भी चर्चा की गई। जीओसी ने टीएमएच के जीएम और टाटा मोटर्स के वरीय पदाधिकारियों से भी मुलाकात की और पूर्व सैनिकों की अन्य समस्याओं को लिखित रूप से स्टेशन हेडक्वार्टर के माध्यम से भेजने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें : चांडिल डैम विमान दुर्घटना में नौसेना की रेस्क्यू टीम और स्थानीय प्रतिनिधियों को रक्षा राज्य मंत्री का सम्मान

इसके अलावा, कर्नल वेटरन गौरव पांडेय और एक्यूएमजी कर्नल दिवाकर सेगल को निर्देश दिया गया कि वेटरन्स द्वारा दी गई समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे उनका जीवन सुखमय और समृद्ध बना रहे। मीटिंग में उपस्थित वेटरन्स ने जीओसी महोदय और उनके साथ आए अधिकारियों का धन्यवाद किया।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied