📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

शहर में धूमधाम से मनाया गया पर्व गंगा दशहरा।

On: June 16, 2024 7:56 PM
Follow Us:
शहर

जमशेदपुर : गायत्री जयंती -गंगा दशहरा के पावन अवसर पर शहर के कई स्थानों पर गायत्री परिवार के परिजनों ने इस पर्व को मनाया । प्रातः 6 बजे गायत्री मंदिर,बारीडीह बस्ती से एक भव्य कलश यात्रा निकाला गया,साथ ही माँ गायत्री की नई प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा बिधिबत बैदिक रीति से सम्पन्न हुआ ।

शहर

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस अवसर पर सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने 9 कुंडीय यज्ञ शाला में अपना यज्ञ आहुति प्रदान किये । कार्यक्रम का समापन पौधा रोपण के संकल्प सह वितरण के साथ हुआ । संध्या 6 बजे प्रान्तीय युवा प्रकोष्ठ झारखण्ड के कार्यालय गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा में विराट दीप यज्ञ के साथ गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर युवाओं द्वारा संकल्प लिया गया ।

यह भी पढ़े :गंगा दशहरा व गायत्री अवतरण दिवस पर भव्य समारोह।

आज के दिन को गुरुजी का महाप्रयाण दिवस के रूप में भी मनाया जाता है । सन -1990 को आज के दिन गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी अपना शरीर त्याग किये थे । इस तरह का आयोजन गायत्री मंदिर मून सिटी,मानगो, चरण पीठ गोविंदपुर, साहित्य विस्तार केंद्र, प्रज्ञा पीठ , गायत्री चेतना केंद्र,बेको इत्यादि स्थानों पर मनाया गया । इस आयोजन को सफल बनाने में *प्रज्ञा महिला मंडल के बहने और नवयुगदल युवा प्रकोष्ठ के युवाओं ने अपना योगदान दिया ।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment