📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन ने की नई पार्टी बनाने की घोषणा, गठबंधन को लेकर कही ये बात

On: August 22, 2024 10:57 PM
Follow Us:
झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन ने की नई पार्टी बनाने की घोषणा, गठबंधन को लेकर कही ये बात

झारखंड: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता चंपाई सोरेन ने विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में एक नई दिशा लेने की घोषणा की है। हाल ही में किए गए उनके ट्वीट ने राजनीतिक हलकों में अटकलों का बाजार गर्म कर दिया था, जिसमें उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने या नई पार्टी बनाने के संकेत दिए थे। अब उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे राजनीति से संन्यास नहीं लेंगे और एक नई पार्टी बनाएंगे।

चंपाई सोरेन ने कहा, मैं राजनीति से संन्यास नहीं लूंगा। मैंने पहले तीन विकल्पों की बात की थी: रिटायरमेंट, संगठन या दोस्त। मैंने निर्णय लिया है कि मैं रिटायर नहीं होऊंगा। मैं अपनी पार्टी को मजबूत करूंगा, नई पार्टी बनाऊंगा। हालांकि उन्होंने गठबंधन करने को लेकर कहा कि गठ बंधन के रास्ते खुले रहेंगे और अगर कोई अच्छा दोस्त मिल गया, तो उसके साथ आगे बढ़ेंगे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

दिल्ली से लौटने के बाद, सोरेन ने आज हाता क्षेत्र में अपने समर्थकों से मुलाकात की और एक अलग संगठन बनाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि सात दिनों के भीतर इस नई दिशा की पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। दिल्ली से लौटने के बाद, उनके सरायकेला स्थित आवास पर समर्थकों की भीड़ जुटी हुई थी, और वे विभिन्न स्थानों पर जाकर अपने समर्थकों से मिल रहे हैं।

चंपाई सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, उसका वर्णन नहीं किया जा सकता। यह बयान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति उनके गुस्से को स्पष्ट करता है। इस घोषणा के बाद से भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर विराम लग गया है। हालांकि, चंपाई सोरेन ने अभी तक अपनी नई पार्टी के नाम का खुलासा नहीं किया है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment