📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

गलवान के शहीदों को पूर्व सैनिक सेवा परिषद की श्रधांजलि।

On: June 16, 2024 7:36 PM
Follow Us:
गलवान

जमशेदपुर : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर द्वारा आज गलवान के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।अपने वीरों को नमन करने हेतु सभी पूर्व सैनिक शहीद स्मृति स्थल गोलमुरी में एकत्रित हो कर नम आंखों से पुष्पांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़े :गंगा दशहरा व गायत्री अवतरण दिवस पर भव्य समारोह।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कार्यक्रम का संचालन जसबीर सिंह ने कियाऔर पूर्व सैनिक संतोष कुमार सिंह ने गलवान के वीरो के किस्से सुनाये और कर्नल संतोष बाबू एवं उनके अन्य साथियों के बलिदान के बारे में बताया और शहर के वीर शहीद गणेश हांसदा की वीरता को नमन किया गया। इस अवसर पूर्व सैनिकों द्वारा शहीदों को पुष्पांजलि दी गयी एवं दीप प्रज्वलन किया गया ।

यह भी पढ़े :गाजे बाजे एवम जयकारों के साथ निकाली गई कलश यात्रा।

पूर्व सैनिक जितेंद्र कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस पर भारत माता की जय वन्दे मातरम और वीर शहीद अमर रहे के उदघोष से वातावरण गुंजायमान हो गया।इस अवसर पर के म सिंह , सत्या प्रकाश, नवेन्दु गांगुली, राजेश पांडे , विकास कुमार , ओ पी पांडे ,दयानंद सिंह, निर्मल गोंड , उमेश सिंह, हरेराम कामत, जसबीर सिंह कुंदन सिंह केन यादव और वरुण कुमार सहित अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment