📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

बिजली विभाग की लापरवाही से इलेक्ट्रीशियन संजय घायल, टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा इलाज।

On: March 27, 2024 7:50 PM
Follow Us:
विभाग की लापरवाही से हुई घटना, संजय के परिवार को मिले मुआवजा - विकास सिंह

विभाग की लापरवाही से हुई घटना, संजय के परिवार को मिले मुआवजा – विकास सिंह

जमशेदपुर: मानगो में ट्रांसफार्मर बदलने के दौरान विभाग में कार्यरत मिस्त्री संजय कुमार को करंट लग गयी जिससे वे बिजली के पोल से नीचे गिर गये और बुरी तरह घायल हो गये। ट्रांसफार्मर बदलने का काम पूरा होने से पहले ही कंट्रोल रूम से बिजली की सप्लाई कर दी गई, जिससे पूरे पोल में करंट पहुंच गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

बता दें यह घटना 25 मार्च होली के दिन दोपहर करीब तीन बजे मानगो स्थित डिमना मुख्य मार्ग की है। बाजार के पास ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण उसकी मरम्मत का काम किया जा रहा था, काम पूरा होने से पहले ही कंट्रोल रूम से बिजली की आपूर्ति कर दी गयी, जिससे पूरे सिस्टम में करंट आ गया और काम कर रहे बिजली मिस्त्री संजय कुमार, बिजली के झटका लगते ही पोल से निचे गिर गया।

आनन-फानन में मौके पर मौजूद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने संजय को टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बर्न वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे और संजय से मुलाकात कर उनका हाल जाना।

विकास सिंह ने बताया कि डॉक्टर ने कहा है कि संजय अब खतरे से बाहर हैं, उनके माथे और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसे ठीक होने में काफी वक्त लगेगा।

मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने सहायक अभियंता से संजय का उच्चस्तरीय इलाज कराने को कहा। विकास सिंह ने यह भी कहा कि जब तक संजय पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने काम पर नहीं लौटता, तब तक बिजली विभाग की ओर से उसे पूरा वेतन नहीं दिया जायेगा। जबकि उसे यह मिलना चाहिए, ताकि उसका परिवार अपनी जीविका चला सके।

सहायक अभियंता ने भाजपा नेता विकास सिंह को आश्वासन दिया कि विभाग द्वारा इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती जायेगी। बीजेपी नेता विकास सिंह ने कहा कि मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और कंट्रोल रूम द्वारा इतनी बड़ी लापरवाही कैसे की गई, इसकी जांच अवश्य की जानी चाहिए। विकास सिंह के साथ बीजेपी नेता विजय ओझा भी संजय का हाल जानने अस्पताल पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें : जमशेदपुर में निशान यात्रा श्याम महोत्सव में शामिल हुए हजारों भक्त

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment