📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

अंतराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन जेनेवा में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे डॉ. दीपक जायसवाल।

On: June 2, 2024 4:53 PM
Follow Us:
दीपक

जमशेदपुर : एन.एफ.आई.टी.यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय डॉ० दीपक जयसवाल जी को जिनेवा (स्वीटजरलैंड) में आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन के 112वें सत्र में भारतीय प्रतिनिधि मंडल के सदस्य के रूप में माननीय अध्यक्ष महोदय(एन.एफ.आई.टी.यू) डाॅ० दीपक जायसवाल जी को भाग लेने हेतु प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा नामित किया गया है।

यह भी पढ़े :जमशेदपुर में झारखंड की दूसरी स्टेट मुआयथाई चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करना श्रमिक जगत एवं एन.एफ.आई.टी.यू के लिए गर्व एवं सम्मान का विषय है। अन्तर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन (आई.एल.ओ) का 112वाॅ सत्र जिनेवा (स्वीटजरलैंड) में 2 जून 2024 से आयोजित किया जायेगा। यह सम्मेलन वैश्विक श्रम मानकों, कार्यस्थल की सुरक्षा और श्रमिक अधिकारों पर विचार विमर्श और नितिगत निर्णयों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है।

डॉ० दीपक जयसवाल जी अपने प्रवास में कहा कोल इंडिया की समस्याएं तथा संगठित एवं असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा एवं रोजगार गारंटी का मुद्दा आई.एल.ओ में उठाया जायेगा तथा कोल इंडिया अंतर्गत खदानों में सुरक्षा में हो रही त्रुटियों पर भी विचार किया जाएगा।

यह भी पढ़े :टाटा स्टील ने प्रकृति संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए ग्रीन-ए-थॉन का आयोजन किया।

इस अवसर पर नेशनल फ्रण्ट ऑफ इण्डियन ट्रेड यूनियन के कोल्हान प्रमण्डल अध्यक्ष आनन्द हेम्ब्रम एवं उनके समस्त टीम की ओर से आदरणीय अध्यक्ष महोदय को शुभकामनाएं प्रेषित कर देश की श्रमिकों की समस्याएं रखने तथा चर्चा कर समस्याओं को निराकरण करने हेतु निवेदन करते हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment