मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

Dogecoin निकला Bitcoin से आगे। जाने आज की क्रिप्टोकरेंसी।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: May 5, 2021 4:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME

दोस्तों, क्रिप्टो करेंसी यानी आभासी मुद्रा के बारे में हम पहले भी जान चुके हैं। लेकिन जो नहीं जानते उनके लिए बता दें कि दुनियां में लगभग चार हजार से अधिक क्रिप्टो करेंसी मौजूद है। ये एक आभासी मुद्रा है। जो वास्तव में नहीं होता। वर्चुअली इसकी गिनती और खरीद-बिक्री होती है। 

दुनियां में सबसे कीमती क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) है। वर्तमान में जिसकी बाजार वैल्यू 4145434.50 रुपये एक बिटकॉइन है।
लेकिन आज हम एक ऐसी क्रिप्टो करेंसी की बात करने जा रहे हैं जो तेजी से अपनी मार्किट वैल्यू बना रहा है।  जिसका नाम है – Dogecoin.

लेकिन क्या आप जानते हैं Dogecoin क्या है?

Dogecoin एक क्रिप्टो करेंसी है। जिसे मजाक – मजाक में बनाया गया और आज यह मजाक लोगों को करोड़पति बना रहा है।

आपको बता दें कि Dogecoin की वैल्यू लगातार बढ़ रही है। पिछले दिनों ट्रेडिंग विंडो में इसमें 300% से भी अधिक का उछाल आया जो बताता है कि इसका भविष्य अभी सुनहरा है। 

15  दिसंबर 2013 में दो दोस्तों की मजाकिया आइडिया ने इसे जन्म दिया। वे दोनों दोस्त सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं- Billy Markus और Jackson Palmer. इन्होंने बताया है कि इसे मस्ती भरे अंदाज में बिटकॉइन से टक्कर लेने के लिए बना दिया गया। उस समय एक बिटकॉइन की कीमत 20,000 अमेरिकी डॉलर के करीब थी।

लेकिन उन्होंने यह नहीं सोचा था कि लोग इस करेंसी को इस कदर लेंगे और आज यह वास्तव में फेमस हो चुका है। अप्रैल 2021 में इसकी कीमत में 5 गुणा अधिक की बढ़ोतरी हुई। अप्रैल की शुरुआत में इसकी कीमत मात्र 5 रुपये थी। वर्तमान में Dogecoin की वैल्यू लगभग 48 रुपये है। इसकी तेज रफ्तार से बढ़ोत्तरी इस बात को बता रही है कि यह कितनी जल्दी मजबूत हो रहा है। 

Dogecoin की एक खास बात है कि इसकी गिनती नहीं हो सकती यह अनलिमिटेड है जबकि कुछ क्रिप्टो को लिमिटेड बनाया गया है। जैसे बिटकॉइन को ही ले यह पूरी दुनियां में केवल 21 मिलियन ही हो सकता है इससे अधिक नहीं। लेकिन Dogecoin लिमिटलेस है।

Dogecoin के फेमस होने की वजह क्या है?

Dogecoin के तेजी से फेमस होने के पीछे का कारण वर्ल्ड फेमस लोगों के द्वारा इसका नाम लेने भर से है। बता दें कि Elon Musk, Snoop Dogg और Gene Simmon ने अपने भाषणों में Dogecoin का नाम लिया है जिससे इसकी कीमत में उछाल आया। 

बता दें कि Elon Musk ने Dogecoin के सपोर्ट में फरवरी 2021 में कई ट्वीट किए थे। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा- ‘Dogecoin is the people’s crypto’. इसके अलावा उन्होंने लगातार और भी ट्वीट किए।  जिस वजह से पूरी दुनियां के लोगों का ध्यान इस क्रिप्टोकरेंसी की ओर गया। और Dogecoin 3 सेंट के वैल्यू से उछलकर 5 सेंट पर जा पहुंचा।

वहीं कुछ हाई लेबल के Business ग्रुप इस पर दांव लगा रहे हैं जिनमें Satoshi Street Bets और Reddit ग्रुप शामिल हैं। कुछ लोग इसे मात्र एक छलावा मान रहे हैं। क्योंकि उनका मानना है कि यह लिमिटलेस है। 

Dogecoin में इन्वेस्ट करने का मन बना रहे हैं तो एक बार सोच लें। काल्पनिक दुनियां में पैसा लगाना जोखिम भरा भी हो सकता हैं। भारत में 2018 तक  क्रिप्टोकरेंसीज की खरीद-बिक्री पर रोक थी लेकिन 2018 में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद स्थितियां बदल गई हैं।

भारत में कैसे खरीदे Dogecoin?

यह एक वर्चुअल करेंसी या प्रोडक्ट है इसलिए इसे ऑनलाइन ही खरीद सकते हैं। 
भारत में WazirX, CoinDCX, Coinswitch, Bitbns, Zebpay जैसे भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज एप्प के द्वारा इसमें निवेश किया जा सकता है। लेकिन एक बात का ध्यान अवश्य रखें किसी भी एक्सचेंज एप्प या पोर्टल का चयन करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लें अथवा मार्केट विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

पढ़ें खास खबर– 

साल 2582 से धरती पर आया एक भविष्य मानव। उसने बताया 6 जून, 2026 को धरती डूब जाएगी अंधेरे में।

मृग आसन

NFT से कमाई करें करोड़ो रूपये।

इस माह लगने वाला है वर्ष 2021 का पहला चंद्र ग्रहण।

त्याग और प्रतिशोध की कहानी – महासंग्राम बिटवीन हैवेन एंड हेल।


WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied