📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

सरायकेला-खरसावां जिले में नशाखोरी, अश्लीलता, हिंसा तथा महिला एवं बच्चों पर बढ़ते अपराध के खिलाफ जिला महिला सम्मेलन

On: September 21, 2024 9:52 PM
Follow Us:
सरायकेला-खरसावां जिले में नशाखोरी, अश्लीलता, हिंसा तथा महिला एवं बच्चों पर बढ़ते अपराध के खिलाफ जिला महिला सम्मेलन

सरायकेला-खरसावां : आज दिनांक 21 सितंबर 2024 दिन शनिवार दोपहर 12 बजे, स्थानः ओम रेसिडेंशियल हॉल, रोड न. 4, अंबेडकर चौक के समीप, आदित्यपुर-2 में द्वितीय महिला जिला सम्मेलन आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं पर समर्पित जनवादी संगीत से की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर किरण शुक्ला एवं मंचासिन अतिथिगण में ज्योत्सना अस्थाना, पूटनमाला AIMSS अखिल भारतीय कमेटी सदस्य, सोनका महतो AIMSS राज्य सचिव, लिली दास प्रसिद्ध महिला नेत्री, मालती देवी राज्य उपाध्यक्ष, डॉक्टर लीला शर्मा प्रसूति विशेषज्ञ ने क्रमवार अपने वक्तव्य के माध्यम से महिलाओं को संबोधित किया और महिला से संबंधित वर्तमान स्थिति पर बारीकी से अपनी बातों को रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पानमणि सिंह एवं संचालन मौसुमी मित्रा ने किया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें : भारतीय मानवधिकार एसोसिएशन की राज्य सरकार से इंटरनेट बंदी पर सवाल

ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन शराबबंदी, नारी उत्पीडन, अश्लीलता तथा सामाजिक असुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर हमेशा आंदोलनरत है। साथ ही साथ आज आम जनता एवं महिलाओं से अपील करती है कि हम सभी साथ मिलकर इस आंदोलन को तेज करेंगे।

THE NEWS FRAME

मांगे:

1) नारी उत्पीडन, हत्या, बलात्कार तथा बच्चों और नारी तस्करी पर रोक लगाओ।

2) झारखंड में पूर्ण शराबबंदी लागू करो व नशीली पदार्थों की बिक्री व प्रचार-प्रसार पर रोक लगाओ।

3) पोनोग्राफी. अश्लील सिनेमा, साहित्यद विज्ञापनों पर रोक लगाओ।

4) समान काम के लिए समान मजदूरी देना होगा।

5) आंगनबाड़ी कर्मचारी, सहायिका, सहिया और मीड डे मिल कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए तथा अन्य राज्यों के भांति झारखंड में भी सभी को 5 लाख रुपया का रिटायरमेंट बेनिफिट दिया जाए।

उपरोक्त मांगों के समर्थन में और आंदोलन को तेज गति प्रदान करने के उद्देश्य से जिला महिला सम्मेलन के माध्यम से सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी का निर्माण किया गया। जो इस प्रकार है:

अध्यक्ष: मालती देवी
उपाध्यक्ष: बिमला सिंह, दुखनी मांझी, अंजना भारती, सुमिति पाठक
सचिव: संतोषी महतो
सचिव मंडली सदस्य: सावित्री गिरी, अनुराधा महतो, संगीता शर्मा निशा शर्मा।
कार्यालय सचिव सह कोषाध्यक्ष: मौसूमी मित्रा

जिला कमेटी सदस्य दुर्गावती मिश्रा, अंजू सिन्हा, भानुमति महतो पूनम सिंह, आनंदनी मुखी, सीता इचागुतू , मंजुला महतो, संध्या प्रमाणिक, आरती महतो, पंचमी, तुष्टो मछुआ, सावित्री सोय, मीरा सिंह, रूबी यादव, विनता मुखी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीत और नाटक मंडली से अंबिका, दीक्षा, हर्षिता, मुस्कान के साथ साथ उपरोक्त महिलाओं के अलावा सैकड़ो की संख्या में उपस्थित महिलाएं जो जिला के विभिन्न क्षेत्रों से शामिल हुई थी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment