📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक हुई संपन्न।

On: June 26, 2024 9:20 PM
Follow Us:
स्वच्छता

जमशेदपुर : खैरथल – तिजारा, 26 जून। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बुधवार को जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता, उपनिदेशक उद्यान विभाग, अधिशासी अधिकारी बिजली विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े :जिला कलक्टर एवं सभी जिला स्तरीय अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण- ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का जिले में हुआ शुभारंभ।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

बैठक में जिला कलक्टर ने जिले में संचालित जल जीवन मिशन एवं पानी की अन्य योजनाओं की समीक्षा कर प्रस्तावित योजनाओं की प्रगति पर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।जिला कलक्टर ने जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा करते हुए शत प्रतिशत कार्य हुए गांव में योजना को ग्राम सभा में ग्राम पंचायत को सुपुर्द करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल आंगनबाड़ी केंद्रों पर जल कनेक्शन देने के कार्य की समीक्षा की तथा शेष प्रगतिरत कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए ।

यह भी पढ़े :मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 27 जून को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की बढ़ी हुई राशि करेंगे हस्तांतरण।

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत 195 ग्रामों को 100 प्रतिशत जल कनेक्शन जारी कर पेयजल से लाभान्वित किया जा चुका है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment