📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के 2020 के खिलाफ आदित्यपुर में हुआ जिला स्तरीय शिक्षा कन्वेंशन का आयोजन।

On: August 25, 2024 8:59 PM
Follow Us:
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के 2020 के खिलाफ आदित्यपुर में हुआ जिला स्तरीय शिक्षा कन्वेंशन का आयोजन।

आदित्यपुर: आज आल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टुडेंट्स के सरायकेला खरसावां जिला कमिटी की ओर से आदित्यपुर में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के खिलाफ जिला स्तरीय शिक्षा कन्वेंशन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित संगठन के प्रदेश सचिव सोहन महतो ने कहा कि छात्रों और शिक्षाप्रेमियों की यह लड़ाई सिर्फ शिक्षा बचाने की ही लड़ाई नहीं है, बल्कि सभ्यता और इंसानियत बचाने की भी लड़ाई है।

सरायकेला खरसावां में भी प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा की बदहाली अपने चरम पर है। सरकार द्वारा शिक्षा बजट में कटौती एवं आवश्यक संसाधनों की कमी की वजह से आज सार्वजनिक शिक्षा हांफ रही है। सरकार द्वारा लायी गयी नयी शिक्षा नीति-2020 बची-खुची सरकारी शिक्षा को भी समाप्त कर रही है। यह शिक्षा नीति शिक्षा के निजीकरण, व्यापारीकरण व साम्प्रदायीकरण की ब्लूप्रिंट के सिवा कुछ नहीं है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : सवर्ण महासंघ की बैठक संपन्न, महिला विंग और युवा मोर्चा के गठन का निर्णय

शिक्षा का काम छात्रों में तार्किक सोच तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करना होना चाहिए, जबकि एनईपी- 2020 में डार्विन के स्थापित सिद्धांतों को भी पाठ्यक्रम से हटाया जा रहा है। हायर एडुकेशन में शिक्षण संस्थानों की स्वायत्तता को खत्म कर शिक्षा के केन्द्रीयकरण के नाम पर सारा नियंत्रण केन्द्र सरकार अपने हाथों में ले रही है।

शैक्षिक प्रशासन को समग्र रूप से केंद्रीकृत करने का सरकार का प्रयास शिक्षा के मामलों को पूरी तरह से निरंकुश तरीके से नियंत्रित करने की प्रवृत्ति को इंगित करता है। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020′ सरकारी शिक्षा व्यवस्था को समूल नष्ट करने तथा शिक्षा का सम्पूर्ण व्यवसायीकरण करने की नीति है।

इस नीति का उद्देश्य आजादी के बाद से शासक वर्ग द्वारा शिक्षा पर किये गये लगातार हमलों के बाद भी धर्मनिरपेक्ष, जनवादी और वैज्ञानिक शिक्षा के बचे-खुचे अवशेषों को मिटा देना है। नयी राष्ट्रीय शिक्षा- 2020 नीति का ही नतीजा है कि स्कूल-कॉलेजों और केन्द्रीय सहित सभी विश्वविद्यालयों में बेतहाशा फीस वृद्धि हो रही है।

सरायकेला खरसावां में स्थाई शिक्षकों के सैकड़ो पद खाली हैं। कार्यक्रम का संचालन एआईडीएसओ के जिला कार्यालय सचिव युधिष्ठिर प्रामाणिक ने किया।

मौके पर राज्य सचिव मंडली सदस्य विशाल बर्मन,सोनी सेनगुप्ता, जिला अध्यक्ष विशेश्वर महतो, सचिव प्रभात महतो,अमन सिंह, कार्तिक गोप, लक्कीकांत पातर, राजा प्रमाणिक सहित सैंकड़ो छात्र प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment