📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मीडिया कोषांग का किया औचक निरीक्षण, कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, कार्यों की जानकारी ली, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

On: March 20, 2024 10:31 PM
Follow Us:
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मीडिया कोषांग का किया औचक निरीक्षण, कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, कार्यों की जानकारी ली, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गठित मीडिया सह एमसीएमसी कोषांग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनंत कुमार से कोषांग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कोषांग के पदाधिकारियों को सोशल मीडिया, समाचार पत्र, टीवी चैनल, पेड न्यूज आदि पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। साथ ही समाचार पत्र के कतरन के साथ रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश दिया। प्रतिनियुक्त कर्मियों के उपस्थिति की भी जांच की गई तथा उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए व्यवस्था को और भी दुरूस्त करने का निर्देश दिया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि राजनीतिक दलों एवं निर्दलीय प्रत्याशियों द्वारा भी चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार का विज्ञापन, वीडियो, टेक्स्ट आदि प्रसारित होने के पूर्व एमसीएमसी कोषांग के पास भेजा जाना अनिवार्य है, इसके लिए पूर्व में ही कोषांग से र्सिटफिकेशन आवश्यक है। उन्होने पेपर कटिंग एवं पेड न्यूज की पहचान करने, चिन्हित होने पर उस पर की जाने वाली कार्रवाई तथा नोटिस व अपील के सभी पहलुओं के संबंध में जानकारी लेते हुए पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के लिए जल्द ही फोन नंबर जारी किया जाएगा जिसपर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधी कोई शिकायत हो तो आमजनमानस शिकायत दर्ज करा सकेंगे तथा तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होने सोशल मीडिया की कड़ी निगरानी पर बल देते हुए जिलावासियों से अपील भी किया कि चुनावी प्रक्रिया के संबंध में कोई भी अपुष्ट खबर को दूसरों को फॉरवर्ड नहीं करें, कोई भ्रामक समाचार या वीडियो सोशल मीडिया के किसी भी माध्यम से प्राप्त होने पर सर्वप्रथम प्रशासन से पुष्टि जरूर करा लें अन्यथा भ्रामक खबरों को फॉर्वर्ड करने के आरोप में तथा निर्वाचन कार्यों में बाधा उत्पन्न करने के दोषियों को चिन्हित करते हुए विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

THE NEWS FRAME

 

यह भी पढ़ें : अय्याश लड़की ही निकली अपने चाचा की हत्यारिन, दो लड़को के साथ उस रात चाचा ने देख ली थी उसकी अश्लील हरकत।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment