📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जमशेदपुर में होली, रमजान और चुनाव की चर्चा

On: March 25, 2024 12:36 PM
Follow Us:
अधिवक्ता व सामाजिक न्याय के चिंतक सुधीर कुमार पप्पू

जमशेदपुर: आज सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद जी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें होली के त्योहार, रमजान के महीने, और आगामी लोकसभा चुनावों के संदर्भ में विधि व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

सोनारी शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू और सदस्य राहुल भट्टाचार्जी के साथ, सोनारी थाना प्रभारी ने मिलकर सोनारी प्रदेश में त्योहारों को शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की योजना बनाई।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस मीटिंग में उठाए गए मुद्दों में से एक डोबो पुल पर प्रशासनिक चेकनाका बनवाने का सुझाव भी दिया गया, क्योंकि डोबो पुल के माध्यम से दो-तीन राज्यों का आवाजाही होता है और इसलिए इस जगह पर चेकनाका होना बहुत जरूरी है। साथ ही, आने वाले लोकसभा चुनावों के मामले में भी समीति के सचिव ने विचार विमर्श किया और नागरिकों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया।

यह मीटिंग सोनारी क्षेत्र में समृद्धि और समरसता के माहौल को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम है जिसका समर्थन सभी नागरिकों से किया गया है। सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद जी ने सभी संबंधित विभागों को समृद्धि और सुरक्षा के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया और विभिन्न सामाजिक व धार्मिक आयोजनों को सुरक्षित बनाने के लिए सभी को सहयोग करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें : नशीले दवाइयां की बिक्री पर निगरानी हो: सुधीर पप्पू

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment