मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

उपायुक्त करण सत्यार्थी को कोल्हान के सिखों की ओर से सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने शॉल व गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।

On: June 6, 2025 10:10 PM
Follow Us:

जमशेदपुर: सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 21 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में जिले के नए उपायुक्त करण सत्यार्थी से उनके कार्यालय में मिला और कोल्हान में रहने वाले सभी सिखों की ओर से शॉल व गुलदस्ता भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर उन्हें पूरे कोल्हान में 34 गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों व मान्यता प्राप्त संस्थाओं के बारे में जानकारी दी गई तथा गुरुद्वारा कमेटियों द्वारा समय-समय पर समाज हित में किए गए कार्यों की भी जानकारी दी गई। उन्होंने साकची गुरुद्वारा के प्रधान पद के चुनाव के लिए सीजीपीसी द्वारा गठित पांच सदस्यीय कमेटी द्वारा संचालित संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया की भी जानकारी दी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

उपायुक्त करण सत्यार्थी ने सीजीपीसी से चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को कहा। जरूरत पड़ने पर जिला प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट व पुलिस बल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चंचल सिंह मौजूद रहे। लखविंदर सिंह, अमरजीत सिंह भामरा, सलाहकार परविंदर सिंह सोहल, सुखविंदर सिंह राजू, सुरजीत सिंह, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, जगतार सिंह नागी आदि कई लोग शामिल थे.

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment