मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

पंचायत सचिवालय और आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

On: June 6, 2026 8:08 PM
Follow Us:

चाईबासा, 06 जून 2026( जय कुमार ): पश्चिमी सिंहभूम जिले में ग्रामीण आधारभूत संरचनाओं को मजबूत बनाने तथा आमजनों को बेहतर सरकारी एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने शनिवार को सोनुवा प्रखंड के आसनतलिया पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत सचिवालय के सुदृढ़ीकरण कार्यों का निरीक्षण किया तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पंचायत सचिवालय भवन में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, कार्यालय संचालन व्यवस्था एवं चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि पंचायत सचिवालय ग्रामीणों के लिए एक सुलभ एवं प्रभावी सेवा केंद्र के रूप में विकसित हो सके।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement

उपायुक्त ने कहा कि पंचायत सचिवालय ग्रामीण प्रशासन की महत्वपूर्ण इकाई है, जहां लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ मिलता है। ऐसे में यहां सभी आवश्यक सुविधाओं का बेहतर होना जरूरी है, जिससे ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इसके बाद उपायुक्त ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर, आसनतलिया का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का आकलन किया। उन्होंने मरीजों के पंजीकरण, दवा उपलब्धता, प्रसव सेवाओं एवं अन्य चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

THE NEWS FRAME

उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने, प्रसव सुविधाओं का विस्तार करने तथा आवश्यक चिकित्सकीय संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों के प्रति आमजनों का विश्वास बनाए रखने के लिए सेवा व्यवस्था को संवेदनशील, प्रभावी और जनकेंद्रित बनाना आवश्यक है। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में स्वच्छता, कर्मियों की नियमित उपस्थिति और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।

निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड प्रशासन के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

विधायक सरयू राय स्वस्थ: वायरल संक्रमण और अत्यधिक थकान के बाद अस्पताल में हो रहा सुधार, समर्थकों से मिलने न आने की अपील

Leave a Comment