मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

उपायुक्त ने एमजीएम अस्पताल का किया निरीक्षण, अधीक्षक, उपाधीक्षक के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

On: August 20, 2025 10:23 PM
Follow Us:

Jamshedpur: उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने अधीक्षक एवं उपाधीक्षक के साथ बैठक कर अस्पताल की आधारभूत संरचना, चिकित्सीय सुविधाएं, आपातकालीन सेवाएं एवं विभिन्न वार्ड तथा पूरे अस्पताल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को समय पर पंजीकरण एवं प्राथमिक जांच की सुविधा मिले । ओपीडी एवं आईपीडी सेवाओं को और सुदृढ़ किया जाए। प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या को देखते हुए दवा का स्टॉक उचित मात्रा में रहे, पैथोलॉजी जांच, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्ंकैन सुनिश्चित की जाए तथा आपातकालीन वार्ड में क्रिटिकल केयर की व्यवस्था मजबूत हो।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से भी बातचीत की। उन्होंने अस्पताल में मिलने वाली उपचार सेवाओं, दवाइयों की उपलब्धता व मूलभूत सुविधा आदि की जानकारी ली। मरीजों ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी उपायुक्त के समक्ष रखे।

उपायुक्त ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि सभी वार्डों में नियमित साफ-सफाई और बेडशीट बदलने की व्यवस्था सुनिश्चित हो। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि आमजन को एमजीएम अस्पताल में गुणवत्तापूर्ण और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment