मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

कांग्रेस पार्टी के टेल्को कॉलोनी मंडल अध्यक्ष देबाशीष घोष ने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले को लेकर गहरा दुख और सम्बेदना वेक्त की और कहा की..

On: April 24, 2025 9:59 PM
Follow Us:

JAMSHEDPUR : “जम्मू-कश्मीर में हुए इस कायराना आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हमारे बहादुर जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जानी चाहिए। यह हमला सिर्फ हमारे सैनिकों पर नहीं, बल्कि भारत की आत्मा पर हमला है। मैं कांग्रेस पार्टी की ओर से शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।

सवाल ये उठता है — जब सरकार हर मंच पर ‘राष्ट्र की सुरक्षा’ की बातें करती है, तो आखिर हमारे जवान बार-बार क्यों शहीद हो रहे हैं? क्या खुफिया तंत्र फेल हो गया? क्या ज़मीन पर कोई ठोस रणनीति नहीं है?

---Advertisement---
Netaji Advertisement

हम प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से स्पष्ट जवाब माँगते हैं। केवल भाषण और चुनावी नारेबाजी से देश नहीं चलता, सुरक्षा नीति और ज़िम्मेदारी से चलता है।

कांग्रेस पार्टी आतंकवाद के खिलाफ हमेशा सख्त रही है और आज भी हम केंद्र सरकार से यही माँग करते हैं कि इस हमले के दोषियों को तुरंत और कड़ी सज़ा दी जाए। देश की जनता अब सवाल पूछेगी, और सरकार को जवाब देना ही होगा।”

Read More : कश्मीर के पहलगाम में 28 भारतीयों की निर्मम हत्या पर कांग्रेस प्रवक्ता जम्मी भास्कर ने की कड़ी निंदा

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment