मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

जनशिकायत निवारण दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, उपायुक्त ने कई मामलों का मौके पर कराया समाधान

On: May 19, 2026 9:23 PM
Follow Us:

– दिव्यांगजनों को मिला सहारा, उपायुक्त की पहल पर प्रदान की गई ई-ट्राई साइकिल

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को आयोजित जनशिकायत निवारण दिवस में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त श्री राजीव रंजन के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने एक-एक आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष और समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जनशिकायत निवारण दिवस के दौरान भूमि विवाद, घर खाली कराने के मामले, सड़क निर्माण, बैंकिंग समस्याएं, रोजगार, पेंशन भुगतान, मुआवजा, पंचायत भवन निर्माण और अबुआ आवास योजना सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए। कई मामलों में मौके पर ही समाधान कर आम लोगों को राहत दी गई।

सड़क निर्माण से लेकर रोजगार तक की उठी मांग

उपायुक्त के समक्ष राहरगोड़ा-बारिगोड़ा क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग प्रमुख रूप से सामने आई। इसके अलावा सिलिकोसिस पीड़ितों को बेहतर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने तथा आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में बच्चों के नामांकन से संबंधित आवेदन भी दिए गए।

सेवानिवृत्त शिक्षक ने लंबित पेंशन भुगतान की समस्या रखी, जबकि कई ग्रामीणों ने जमीन मापी एवं भूमि विवाद से जुड़े मामलों के समाधान की मांग की। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना (CMEGP) का लाभ दिलाने और रोजगार उपलब्ध कराने से संबंधित आवेदन भी बड़ी संख्या में प्राप्त हुए।

THE NEWS FRAME

जमीन विवाद और मुआवजा मामलों पर सख्त निर्देश

उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने जमीन मापी एवं भूमि विवाद से जुड़े मामलों में संबंधित अंचलाधिकारियों को नियमानुसार जांच कर शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।

वहीं जमीन अधिग्रहण से जुड़े लंबित मुआवजा भुगतान मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने को कहा गया। बैंकिंग शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित बैंक प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया गया।

पंचायत मंडप और अबुआ आवास योजना पर भी कार्रवाई

पंचायत मंडप निर्माण एवं अबुआ आवास योजना से जुड़े मामलों में भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला उद्योग केंद्र को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना से वंचित आवेदकों के मामलों में त्वरित कदम उठाने को कहा गया।

“जनशिकायत निवारण दिवस आम जनता को राहत देने का माध्यम”

उपायुक्त ने कहा कि जनशिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्रवाई करें ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

दिव्यांगजनों के चेहरे पर दिखी मुस्कान

कार्यक्रम के दौरान दो दिव्यांगजनों को उपायुक्त की पहल पर ई-ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई। इससे दोनों लाभुकों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। प्रशासन की इस पहल को लोगों ने सराहनीय बताया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

विधायक सरयू राय स्वस्थ: वायरल संक्रमण और अत्यधिक थकान के बाद अस्पताल में हो रहा सुधार, समर्थकों से मिलने न आने की अपील

Leave a Comment