मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

Crime: गुवा पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार

On: July 13, 2025 3:39 PM
Follow Us:
Crime: गुवा पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार

Jharkhand crime news: गुवा थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी के एक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कांड संख्या 29/25, दिनांक 11 जुलाई 2025, धारा 305(a) BNS 2023 के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अनिल गगराई (उम्र 30 वर्ष), पिता स्वर्गीय बृजमोहन गगराई, निवासी नानकनगर, थाना गुवा, जिला चाईबासा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

गिरफ्तारी के बाद अनिल गगराई को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में चोरी और छोटी आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। यह गिरफ्तारी भी उसी अभियान का एक हिस्सा है।

उन्होंने आम नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

  • जय कुमार, गुवा
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment